यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rhea Chakraborty Arrested: रिया के अरेस्ट होते ही सोशल मीडिया पर ट्वीट्स की बाढ़, सुशांत सिंह के फैंस ने ऐसे दी बधाई
सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड और केस की मुख्य आरोपी मानी जा रही हैं रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तारी कर लिया गया है। Photo- Viral

नई दिल्ली, जेएनएन। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में आज एक बड़ा डेवलपमेंट हुआ है। सुशांत की गर्लफ्रेंड और केस की मुख्य आरोपी मानी जा रहीं रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिया चक्रवर्ती को NCB द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अब उनके मेडिकल टेस्ट किए जाने हैं। रिया पर ड्रग्स लेने, सुशांत को ड्रग्स देने समेत कई तरह के गंभीर आरोप लगे थे जिसकी जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कर रहा था।
इस सिलसिले में रिया से करीब तीन दिन से रोज़ पूछताछ की जा रही थी। अब एनसीबी ने रिया को गिरफ्तार कर लिया है। रिया की गिरफ्तारी पर लोगों के रिएक्शन आना भी शुरू हो गए हैं। कोई इसे सच की जीत बता रहा है तो कोई इसे सुशांत केस का इंसाफ बता रहा है। रिया के गिरफ्तारी पर देखें लोगों का क्या कहना है।
Rhea Got Arrested
Congratulations 🥳🥳
to all the #Warriors4SSR
— Jayasree Dasgupta (@JayasreeDasgup4) September 8, 2020
Congrats to all
btw where is Swara and tapsee tai? #RheaArrested
— Classy (@Priyanka9861) September 8, 2020
Finally victory day pic.twitter.com/nzr7r0A9YL
— AMIT MADDY GHOSH (@ghosh_maddy) September 8, 2020
Rhea Chakraborty has been arrested within 19 days of investigation by the agencies,
however, there was no action taken in the 65 days of investigation by the Mumbai Police!!!
#RheaArrested https://t.co/pzxiyOUJnc" rel="nofollow
— Suprava Sahoo (@mahi4488) September 8, 2020
#RheaArrested finally aaj wo hua jiska pure desh ko intzar tha. #SatyamevaJayate
Aaj #diwali tho banti hai!!
— abhay kumar jaiswal (@abhayku62406737) September 8, 2020
Finally Rhea Chakraborty has been arrested by NCB within 19 days of investigation.
Everyone rn :#RheaArrested pic.twitter.com/pzHadoeaEh
— Vishal Kumar (@iamVshll) September 8, 2020
Rhea arrest ho gye
Ab dekho kon kon uth ke aata hai
Aur kaise kaise jhoot bolta hai#RheaArrest
— Priya bhardwaj (@Priya46807781) September 8, 2020
And once again we repeat 👇🏻
A Drug dealer never consumes. https://t.co/mRFv7v7bk0" rel="nofollow
— Briju Tweets 💯 (@Briju_01) September 8, 2020
तब तक एम्स की विसरा रिपोर्ट भी आ जाएगी और सुशांत की हत्या हुई या उसने खुदकुशी की यह भी क्लियर हो जाएगा। तब तक यह जेल Me rahegi.. #rheaarrest #SushantTruthNow
— राहुल (RICKY) (@Rahul67492376) September 8, 2020
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के फैंस लंबे वक्त से रिया की गिरफ्तारी का इंतज़ार कर रहे थे। हालांकि कुछ लोग इस बात से थोड़े खफा भी हैं कि रिया को सुशांत के केस में नहीं बल्कि ड्रग मामले में अरेस्ट किया गया है। आपको बता दें कि हाल ही में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और एक्टर के मैनेजर रहे सैमुएल मिरांडा को भी गिरफ्तार किया है। दोनों को एनडीपीएस के सेक्शन 20(b), 28, 29, 27(A) के तहत गिरफ्तार किया गया है।
शौविक और सैमुअल मिरांडा की कुछ वॉट्सएप चैट सामने आई थीं, जिनसे उनके ड्रग डीलरों के संपर्क में होने व ड्रग्स खरीदने के सबूत सामने आए थे। फिलहाल नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अलावा सुशांत सिंह केस की जांच सीबीआई और ईडी भी कर रहे हैं। सुशांत ने 14 जून को अपने मुंबई वाले घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।
