Republic Day 2024: अक्षय कुमार से करीना कपूर तक, सेलेब्स ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
Republic Day 2024 आज 26 जनवरी को पूरा देश 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर हर कोई गणतंत्र दिवस की बधाई दे रहा है। ऐसे में अब करीना कपूर खान ने लेकर अक्षय कुमार टाइगर श्रॉफ समेत कई सेलेब्स ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। चलिए देखते हैं उनके द्वारा शेयर किए गए गणतंत्र दिवस के पोस्ट।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Republic Day 2024: हमारा देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास दिन पर हर कोई एक दूसरे को बधाई दे रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी कहां पीछे रहने वाले हैं। हाल ही में, अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए खास अंदाज में रिपब्लिक डे की शुभकामनाएं दी हैं। इनके अलावा विक्की कौशल समेत कई अन्य सेलेब्स ने भी बधाई दी है।
तिरंगे लेकर दौड़ते दिखे एक्टर
अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ भी नजर आ रहे हैं। ये दोनों फिलहाल जॉर्डन में बड़े मियां छोटे मियां के एक गाने के सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं। भले ही वे अपने देश से दूर हैं, लेकिन वह गर्व के साथ गणतंत्र दिवस मनाते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
वीडियो में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ हाथों में तिरंगा लेकर दौड़ते हुए नजर आ रहे ेहैं। बैकग्राउंड में वंदे मातरम गाना बज रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'नया भारत, नया आत्मविश्वास, नया दृष्टिकोण, हमारा समय आ गया है। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। जय हिन्द... जय भारत'।
सैम बहादुर के साथ दी बधाई
विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म सैम बहादुर का वीडियो शेयर किया है और इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस को रिपब्लिक डे की शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि विक्की कौशल की मूवी 'सैम बहादुर' आज ओटीटी पर आ गई है।
View this post on Instagram
संजय दत्त ने ऐसे किया विश
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए एक फोटो शेयर की है।
झंडा फहराने का वीडियो किया शेयर
करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारतीय ध्वज फहराने का एक छोटा वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, जय हिंद'।
अभिषेक ने हिंदी में किया विश
अभिषेक बच्चन ने गणतंत्र दिवस का एक एनिमेटेड वीडियो शेयर किया और हिंदी में लिखा, 'सारे जहां से अच्छा, हिंदोस्तां हमारा... जय हिंद'।
View this post on Instagram
परिणीति चोपड़ा ने भी अपनी स्टोरी में तिरंगा फहराने का एक वीडियो शेयर किया और सभी को हिंदी में गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
स्पेशल चाइल्ड के साथ गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह स्पेशल चाइल्ड के साथ राष्ट्रगान गाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
T 4901 - गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ 🇮🇳🚩 pic.twitter.com/Ju9jP2RRxX
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 26, 2024
जूनियर एनटीआर ने लिखा, 'हमारे लोकतंत्र और भारतीय संविधान की महिमा को सलाम। 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं'।
सोनू सूद ने खास फोटो के साथ किया विश
सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया पर जवानों के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
Happy Republic Day 🇮🇳 pic.twitter.com/pFrpMuirak
— sonu sood (@SonuSood) January 26, 2024
महेश बाबू ने लिखा, 'भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एकता, विविधता और लचीलेपन की भावना को सलाम'।
यह भी पढ़ें: Republic Day 2024: इन फिल्मों में छिपा है देश से प्यार करने का संदेश, OTT पर देखें ये 10 जबरदस्त मूवीज
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।