विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेमो डिसूजा जब रेसिज्म का हुए थे शिकार, रंग की वजह से लोगों ने कहीं थीं ऐसी-ऐसी बातें

By Vaishali ChandraEdited By:
Published: Mon, 28 Feb 2022 07:25 PM (IST)Updated: Tue, 01 Mar 2022 07:10 AM (IST)

बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहते हैं। सोमवार को भी उन्होंने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें रेमो ने अपनी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया और बताया कि कभी उन्हें अपने स्किन कलर के लिए कालिया जैसे शब्द सुनने पड़ते था।

Remo D'Souza social media account, instagram image
Remo D'Souza social media account, instagram image

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) फिल्म इंडस्ट्री में काफी सालों से एक्टिव हैं और एक जानी-मानी शख्सियत हैं। खास कर के डांस की दुनिया में तो उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके डांसिंग ने ना जाने कितने ही लोगों को डांस की दुनिया में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। लेकिन इतने टैलेंटेड आर्टिस्ट की लाइफ में एक ऐसा दौर भी था, जब उन्हें अपने डार्क स्किन को लेकर बहुत बुरा लगता था क्योकि लोग उन्हें कई बार उनके स्किन कलर के लिए कालू और कालिया जैसे नामों से पुकारते थे। इस बात का खुलासा रेमो ने खुद किया है।

रेमो ने यह भी बताया कि जब भी ऐसा होता था तो उनकी मां उन्हें अच्छा महसूस कराने के लिए अक्सर मोहम्मद रफी का एक गाना गा कर सुनाया करती थीं। जो बाद में उनका फेवरेट सॉन्ग बन गया और अब वह इसे अपनी पत्नी के लिए गाते हैं।

रेमो डिसूजा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडिया शेयर किया है। जिसमें गाना 'हम काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं' बज रहा है और साथ ही में रेमो अपनी वाइफ लिजेल के साथ मस्ती मजाक करते दिख रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए रेमो ने कैप्शन में लिखा, "मुझे बहुत नफरत होती थी जब लोग मुझे कालिया, कालू बुलाते थे। लेकिन तभी मेरी मॉम ने मुझे बताया, रंग से कोई फर्क नहीं पड़ता दिल अच्छा होना चाहिए और वह यही गाना गाती थीं। तबसे यह गाना मेरा फेवरिट बन गया है। अब मैं ये गाना लिजेल के लिए गाता हूं।"

View this post on Instagram

A post shared by Remo Dsouza (@remodsouza)

आपको बता दें कि रेमो डिसूजा देश के सबसे प्रसिद्ध कोरियोग्राफर में से एक हैं। इसके साथ ही वह एक फिल्म डायरेक्टर भी हैं। रेमो ने रेस 3, एबीसीडी 3 और स्ट्रीट डांसर 3 डी जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। रेमो इन दिनों डांस रिऐलिटी शो DID लिटिल मास्टर्स में जज के तौर पर नजर आ रहे हैं। उनके साथ शो को सोनाली बेंद्रे और मौनी रॉय भी जज कर रही हैं।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।