विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तिल ने जीत लिया फैंस का दिल, Rekha से लेकर नयनतारा तक इन हसीनाओं ने शो ऑफ किए ब्यूटीस्पॉट

Published: Wed, 04 Jun 2025 04:26 PM (IST)

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में कई हसीनाएं ऐसी हैं जो अपनी ब्यूटी में चार चांद लगाने के लिए तरह-तरह ...और पढ़ें

इन एक्ट्रेसेस ने ब्यूटीस्पॉट को बना लिया स्टाइल/ फोटो- Instagram
इन एक्ट्रेसेस ने ब्यूटीस्पॉट को बना लिया स्टाइल/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. नेचुरल ब्यूटी हैं बॉलीवुड की ये हसीनाएं
  2. इन एक्ट्रेस के तिल पर फैंस हार बैठे दिल
  3. तिल को छुपाने से इन एक्ट्रेसेस ने किया इनकार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेसेज की अक्सर मेकअप और नो-मेकअप लुक की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होती है, जिन्हें देखकर फैंस भी शॉक्ड रह जाते हैं। कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जो अपनी आंखों के नीचे हुए डार्क सर्कल्स और चेहरे पर दाग-धब्बे छुपाने के लिए काफी मेकअप करती हैं। ऐसा कहा जाता है कि एक एक्टर का चेहरा और उनकी बॉडी ही उनके लिए सबकुछ होता है,इसके लिए वह अपने चेहरे पर तिल जैसे नेचुरल ब्यूटी स्पॉट को भी छुपा देती हैं।

हालांकि, इनमें से कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने खुलकर चेहरे पर अपने ब्यूटीस्पॉट को न तो कभी रीमूव करवाने की कोशिश की और न ही उसे छुपाने की। उनके फेस के इस तिल पर ही फैंस का दिल आ गया। कौन-कौन हैं वह एक्ट्रेस जिन्होंने बिग स्क्रीन पर भी शो ऑफ किए अपने ब्यूटी स्पॉट, नीचे देखिए पूरी लिस्ट:

रेखा

रेखा बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्टर हैं। उनकी साड़ी कलेक्शन के साथ-साथ एक्ट्रेस की नजाकत भी फैंस का दिल जीत लेती है। रेखा के चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाता है उनके लिप के ऊपर का ये तिल, जिसे एक्ट्रेस ने कभी भी हाइड करने की कोशिश नहीं की है।

यह भी पढ़ें: Jhalak Dikhla Ja गर्ल का इतना बदल गया लुक, रातोंरात स्टार बनने वाली एक्ट्रेस अचानक कहां हुई गायब?

rekha

Photo Credit- Instagram

नयनतारा

इस लिस्ट में दूसरा नाम नयनतारा है, जिनकी नाक के नीचे एक खूबसूरत सा तिल है, जिसे न तो उन्होंने कभी छुपाने की कोशिश की और न ही हटाने की। अपने मेकअप दादा से भी वह इस तिल को छुपाने से मना कर देती हैं।

nayanthara

Photo Credit- Instagram

परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा को इंडस्ट्री में 13 साल से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन वह अपनी नेचुरल ब्यूटी से हटकर चेहरे के साथ खिलवाड़ करने में बिल्कुल भी यकीन नहीं करती। उनके चेहरे पर नाक के पास एक मस्सा है, जिसे एक्ट्रेस खुलकर फ्लॉन्ट करती है।

patineeti chopra

Photo Credit- Instagram

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर एकदम नेचुरल ब्यूटी है और उसका सबसे बड़ा सबूत है उनकी इंस्टाग्राम पर सेल्फी। श्रद्धा के होटों के नीचे चिन पर एक तिल है, जो एक्ट्रेस की ब्यूटी को और भी ज्यादा निखारता है।

shraddha kapoor

Photo Credit- Instagram

अनीता हसनंदानी

'नागिन' एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी भले ही छोटे पर्दे पर नेगेटिव किरदार निभाकर आलोचना पाती हो, लेकिन जब फैंस उनके चेहरे के तरफ देखते हैं, तो एक्ट्रेस को निहारते ही जाते हैं। अनीता के लिप्स के ऊपर एक तिल है, जो उनके चाहने वालों को काफी अट्रैक्ट करता है।

anita hassnandani

Photo Credit- Instagram

जया प्रदा

'औलाद', 'शराबी'और 'आज का अर्जुन' जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं अभिनेत्री जया प्रदा ने अपने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 70-80 के दशक में एक्ट्रेस को जो एक नजर देख ले, उसके लिए उनकी खूबसूरती पर से नजर हटाना काफी मुश्किल था। जया प्रदा के चेहरे पर भी एक ब्यूटीस्पॉट है, जो उनके ऑनस्क्रीन औरा को और भी खूबसूरत बनाता है।

Photo Credit- Instagram

ब्लेक लाइवली

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के अलावा जो अपनी ब्यूटीस्पॉट को खुलकर फ्लॉन्ट करती हैं, उनमें 'गॉसिप गर्ल' एक्ट्रेस ब्लेक लाइवली का नाम भी शामिल है। उनकी आंख के नीचे नाक के करीब एक तिल है, जो उनके ग्लैम को और भी ज्यादा बढ़ाता है।

यह भी पढ़ें: Chandrakanta में इस एक्ट्रेस ने निभाया था प्रिंसेस चंद्रकांता का किरदार, 26 साल बाद आज कहां हैं गुम?