विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इशारों को अगर समझो...अमिताभ की तस्वीर देखकर रेखा ने दिया ऐसा रिएक्शन

By Rahul soniEdited By:
Published: Tue, 29 Jan 2019 03:21 PM (IST)Updated: Sun, 03 Feb 2019 08:34 AM (IST)

मुंबई में हाल ही में डब्बू रतनानी का कैलेंडर 2019 का लॉन्च इवेंट हुई जिसमें ज्यादातर सेलेब्स शामिल हुए थे।

इशारों को अगर समझो...अमिताभ की तस्वीर देखकर रेखा ने दिया ऐसा रिएक्शन
इशारों को अगर समझो...अमिताभ की तस्वीर देखकर रेखा ने दिया ऐसा रिएक्शन

मुंबईl बीती रात मुंबई में प्रसिद्ध सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी का कैलेंडर लॉन्च किया गयाl इस मौके पर सदाबहार अभिनेत्री रेखा भी पहुंची थी। रेखा इंडो वेस्टर्न ड्रेस में नजर आई जो कि ज्यादातर ट्रेडिशनल ड्रेस में दिखाई देती रही हैं। खास बात यह थी कि, जैसे ही उनकी नजर अमिताभ बच्चन पर गई तो उनका रिएक्शन देखने लायक था।

अगर आप सोच रहे हैं कि रेखा और अमिताभ बच्चन का असल में सामना हुआ था तो बता दें कि, सामना हुआ जरूर लेकिन रेखा का रिएक्शन अमिताभ बच्चन की तस्वीर को देखने के बाद आया था। दरअसल, मुंबई में डब्बू रतनानी के कैलेंडर लॉन्च इवेंट में ज्यादातर सेलेब्स पहुंचे थे। इसमें से एक नाम रेखा का भी था। डब्बू ने हमेशा की तरह इस इवेंट में 12 कलाकारों के कैलेंडर में शामिल की गई फोटो को दीवार पर लगाया था। इसमें से एक तस्वीर अमिताभ बच्चन की भी थी। जब यहां पर रेखा आई तो वे ठीक बिग बी की तस्वीर के आगे खड़ी हो गईं। जैसे ही वहां मौजूद फोटोग्राफर्स ने रेखा को मुड़कर पीछे देखने के लिए कहा तो रेखा पीछे मुड़ी भी लेकिन अमिताभ की तस्वीर को देख उनका रिएक्शन देखने लायक था। वे एक दम पीछे हट गई और आगे चली गई। और जिन लोगों ने उनसे पीछे मुड़ने के लिए कहा था उनकी ओर हाथों से इशारा करते हुए कहा कि ‘क्या है यह’। इसके बाद रेखा एक बच्चे के साथ जाकर खड़ी हो गई और उनके साथ मीडिया को तस्वीरें दी लेकिन तब तक मीडिया के कैमरे में सब कुछ कैद हो चुका थाl 

फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों फिल्म ब्रमास्त्र की शूटिंग में व्यस्त हैंl इस फिल्म में उनके अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अहम भूमिका हैl वही इस फिल्म में मौनी रॉय भी एक अहम भूमिका में नजर आएँगीl 

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार के इस गाने का भी हुआ रीमिक्स, देखिए कार्तिक और कृति का ये नया Video Song