Move to Jagran APP

अमिताभ बच्चन समेत कई एक्टर्स से जुड़ा रेखा का नाम, फिर भी ताउम्र रहीं अकेली, पढ़ें विस्तार से

अमिताभ और जया की शादी 1973 में हो गई थी। इसके कुछ सालों बाद ही अमिताभ और रेखा के अफेयर की ख़बरें सुर्खियों में आने लगीं।

By Hirendra JEdited By: Published: Tue, 09 Oct 2018 12:27 PM (IST)Updated: Thu, 11 Oct 2018 09:18 AM (IST)
अमिताभ बच्चन समेत कई एक्टर्स से जुड़ा रेखा का नाम, फिर भी ताउम्र रहीं अकेली, पढ़ें विस्तार से
अमिताभ बच्चन समेत कई एक्टर्स से जुड़ा रेखा का नाम, फिर भी ताउम्र रहीं अकेली, पढ़ें विस्तार से

मुंबई। सदाबहार रेखा बॉलीवुड की उन गिनी चुनी अभिनेत्रियों में से हैं, जिनका जादू उम्र के इस पड़ाव पर भी कायम है। 10 अक्टूबर 1954 को जन्मीं रेखा इस साल 64 साल की हो गयी हैं। क्या आप जानते हैं फ़िल्म इंडस्ट्री में लगभग पांच दशकों तक सक्रिय रही रेखा ने महज 15 साल की उम्र में बॉलीवुड में एंट्री कर ली थी।

loksabha election banner

रेखा को खुद को इंडस्ट्री में स्थापित करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। कई उतार-चढ़ाव उनकी रील और रियल लाइफ में आए। इस दौरान कई फ़िल्मस्टार्स के साथ उनका नाम जुड़ा। इनमें नवीन निश्चल से लेकर अक्षय कुमार तक का नाम शामिल है। कहते हैं कि विनोद मेहरा से तो रेखा ने शादी तक कर ली थी। लेकिन, इतने अफेयर होने के बावजूद आज भी रेखा ताउम्र अकेली ही रहीं।

यह भी पढ़ें: पापा के साथ ‘कॉफ़ी विद करण’ के बाद मॉम के साथ आउटिंग पर दिखीं सारा अली ख़ान, देखें तस्वीरें

जीतेंद्र थे रेखा का पहला प्यार

कहा जाता रहा है कि रेखा का पहला प्यार शुरुआती फ़िल्म 'सावन भादो' के नायक नवीन निश्चल थे। लेकिन, यासीर उस्मान ने अपनी किताब 'रेखा: एन अनटोल्ड स्टोरी' में दावा किया है कि रेखा को पहला इश्क जितेंद्र से हुआ, लेकिन जीतेंद्र अपनी एयरहोस्टेस गर्लफ्रेंड शोभा के साथ कमिटेड थे। इसलिए ये लवस्टोरी आगे नहीं बढ़ पाई। ऐसे में रेखा का पहला प्यार अधूरा रह गया। इसके बाद रेखा का दिल विनोद मेहरा पर आ गया।

रेखा ने की थी विनोद मेहरा से शादी!

ख़बरों की मानें तो रेखा ने विनोद मेहरा से शादी की थी। यह शादी कोलकाता में हुई थी। इसके बाद विनोद मेहरा, रेखा को अपने घर ले गए। लेकिन, विनोद मेहरा की मां कमला मेहरा ने रेखा को बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया। बताते हैं कि कमला को रेखा के अतीत के बारे में पता था कि वह बिन-ब्याही मां पुष्पावती की बेटी हैं। इसलिए कमला ने रेखा को घर में घुसने ही नहीं दिया। ऐसे में विनोद मेहरा भी कुछ कर नहीं पाए और यह रिश्ता टूट गया। हालांकि, रेखा और विनोद मेहरा की शादी का कोई सबूत नहीं है। रेखा भी इस बात का खंडन कर चुकी हैं। एक इंटरव्यू में रेखा ने शादी की ख़बर को अफ़वाह बताते हुए विनोद मेहरा को अपना शुभचिंतक बताया था।

रेखा और किरण की एक छोटी-सी लव स्टोरी

विनोद मेहरा से रिश्ता टूटने के बाद रेखा की ज़िंदगी में जीवन के बेटे और मशहूर चरित्र अभिनेता किरण कुमार आए। लेकिन, रेखा से किरण का रिश्ता जीवन को मंजूर नहीं था। ऐसे में किरण ने भी रेखा का साथ छोड़ दिया। आखिर रेखा की यह छोटी-सी लव स्टोरी भी ख़त्म हो गई।

अमिताभ-रेखा की लव स्टोरी

अमिताभ और जया की शादी 1973 में हो गई थी। इसके कुछ सालों बाद ही अमिताभ और रेखा के अफेयर की ख़बरें सुर्खियों में आने लगीं। कहा जाता है कि 1976 में फ़िल्म 'दो अनजाने' की शूटिंग के वक्त अमिताभ और रेखा करीब आए थे। 1981 में यश चोपड़ा ने जया-अमिताभ और रेखा के रिश्ते को लेकर ही फ़िल्म 'सिलसिला' बनाई। इस फ़िल्म में ही अमिताभ-रेखा आखिरी बार साथ दिखे थे।

दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश से की शादी

1990 में रेखा की शादी दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से हुई थी, जिन्होंने साल भर के अंदर सुसाइड कर लिया था। बताते हैं कि शादी के कुछ दिनों बाद ही रेखा और मुकेश के बीच दूरियां आ गई थी। रेखा, मुकेश को छोड़कर मुंबई आ गई थीं। मुकेश भी रेखा के पीछे-पीछे मुंबई आ गए थे। फिर एक दिन मुकेश ने अपने फ्लैट में पंखे से लटककर फांसी लगा ली।

यह भी पढ़ें: तनुश्री दत्ता से पहले ये अभिनेत्रियां भी उठा चुकी हैं छेड़छाड़ का मुद्दा, देखें तस्वीरें

इन सबके बीच चलते-चलते यह भी बता दें कि यह 90 के दशक के बीच की बात है, जब रेखा का नाम अक्षय कुमार के साथ जोड़ा गया। दरअसल, दोनों स्टार्स 'खिलाडियों के खिलाड़ी' फ़िल्म में साथ नज़र आये थे और तभी उन दोनों के नजदीकी को लेकर चर्चा शुरू हुई थी। लेकिन, इस बात में कितनी सच्चाई है इस बारे में साफ़ तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.