Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उफ्फ्फ ये हॉटनेस! Priyanka Chopra के शिमरी लुक से निगाहें हटाना मुश्किल, यूजर्स ने दे दिया इस देश की रानी का टैग

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sat, 14 Dec 2024 03:14 PM (IST)

    प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। ग्लोबल आइकन अक्सर ही अपने बयान और लुक से फैंस को हैरान कर देती हैं। हाल ही में देसी गर्ल रेड सी फिल्म फेस्टिवल में पति निक जोनास के साथ पहुंची थीं। इवेंट में अभिनेत्री के लुक ने ऐसा बवाल मचाया कि अब पूरे सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज वायरल हो गईं हैं।

    Hero Image
    प्रियंका चोपड़ा का फैशन में नहीं कोई मुकाबला (Photo Credit- Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फिल्मों से तो दर्शकों का मनोरंजन करती हैं साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। यही वजह है की लोगों को भी एक्ट्रेस से जुड़ी अपडेट का इंतजार रहता है। हाल ही में सिटाडेल फेम अभिनेत्री रेड सी फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस इवेंट में वो अपने पार्टनर के साथ हाथों में हाथ डाले पहुंचीं। एक्ट्रेस ने इवेंट के लिए एक गोल्डन बॉडीकॉन कैरी किया था जिसमें वो किसी गुड़िया से कम नहीं लग रहीं थीं।

    क्लियोपेट्रा से हुई प्रियंका चोपड़ा की तुलना

    प्रियंका चोपड़ा ने इवेंट से अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इस लुक को खास बनाने के लिए उन्होंने शिमरी ऑफ शोल्डर पीस पहना था जिस पर प्यारा सा गुलाब बना हुआ था। इसके साथ उन्होंने ब्राउन शेड मेकअप पर मैचिंग डैंगलर इयररिंग्स, अंगूठियां और स्टिलेटोज पेयर किए।

    Photo Credit- Instagram

    बात करें हेयरस्टाइल की तो वो भी आउटफिट के साथ ग्लैमर जोड़ने का काम कर रहा था। फोटो के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, 'इस वंडरफुल रेड सी फिल्म फेस्टिवल के लिए धन्यवाद। सभी विनर्स और प्रतिभागियों को बधाई। यहां एंटरटेनमेंट की दुनिया को लगातार एक साथ लाना है।'

    Photo Credit- Instagram

    प्रियंका का ये अवतार अब हर किसी के होश उड़ा रहा है। एक यूजर ने तो एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, आपको क्लियोपेट्रा का रोल प्ले करना चाहिए। 

    ये भी पढ़ें- Alia Bhatt पर चढ़ा Raj Kapoor की फिल्मों का रंग, सफेद साड़ी में अप्सरा को मुड़कर देखने के लिए हो जाएंगे मजबूर

    इस अवॉर्ड से सम्मानित हुईं ग्लोबल आइकन

     रेड सी फिल्म फेस्टिवल प्रियंका ने बताया की उन्होंने हमेशा इस विश्वास को कायम रखा है कि मनोरंजन की सार्वभौमिक शक्ति लोगों को जोड़ने की ताकत रखती है। उन्होंने ये भी कहा, 'मैं रेड सी टीम की सराहना करती हूं जो दुनिया भर में कही जा रही अद्भुत कहानियों और प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    Photo Credit- Instagram

    ना केवल हॉलीवुड या बॉलीवुड के भीतर बल्कि उससे भी परे।' क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान उनको बेहतरीन करियर और फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया था।

    प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

    प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्दी ही बॉलीवुड की फिल्म में नजर आने वाली हैं। इंडियन फिल्मों पर बात करते हुए एक्ट्रेन कहा कि 'मैं जिस भी जगह जाती हूं काम से अपनी जड़ें जमा लेती हूं। ये आदत मेरी परवरिश का हिस्सा है।

    Photo Credit- Instagram

    भारतीय फिल्में हमेशा मेरे दिल का हिस्सा रहेंगी। कोई चाहकर भी मेरे अंदर से इसे नहीं निकाल सकता है। मैं साल 2025 में एक हिंदी फिल्म साइन करने वाली हूं। आप सभी अपनी अच्छी विशेष भेजें ताकि यह बात सच हो जाए।'

    ये भी पढ़ें- खुशखबरी! बॉलीवुड में लौटकर आ रही हैं Priyanka Chopra, एक्ट्रेस ने खुद किया कन्फर्म