विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raw Agent और PM Modi के एक्स बॉडीगार्ड ने एक्टिंग में किया डेब्यू, 7.5 रेटिंग वाली इस वेब सीरीज में आए नजर

Published: Fri, 22 Aug 2025 01:06 PM (IST)

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के एक्स बॉडीगार्ड और रॉ एजेंट रहे लकी बिष्ट (Lucky Bisht) अब ...और पढ़ें

पीएम मोदी के एक्स बॉडीगार्ड ने किया एक्टिंग डेब्यू। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
पीएम मोदी के एक्स बॉडीगार्ड ने किया एक्टिंग डेब्यू। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. पीएम मोदी के एक्स बॉडीगार्ड का एक्टिंग डेब्यू
  2. रॉ एजेंट भी रह चुके हैं पीएम मोदी के बॉडीगार्ड
  3. वेब सीरीज से एक्स बॉडीगार्ड ने शुरू किया करियर

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रॉ एजेंट (Raw Agent) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के एक्स बॉडीगार्ड रह चुके लकी बिष्ट (Lucky Bisht) अब एक्टिंग की दुनिया में एंट्री कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने एक टॉप रेटेड वेब सीरीज से एक्टिंग डेब्यू किया है और इस बारे में अपना अनुभव शेयर किया है।

लकी बिष्ट ने सालों तक रॉ और एनएसजी में अपनी सेवा दी, लेकिन अब वह फिल्मी दुनिया में अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार हैं। कंट्रोवर्सी से भरी लकी बिष्ट ने पहली बार एक्टिंग की और वो भी एक सेना के रूप में। वह वेब सीरीज सेना- गार्जियंस ऑफ द नेशन (Sena- Guardians Of The Nation) से डेब्यू किया है। उस सीरीज में उनका कैमियो रोल है।

एक्टिंग डेब्यू के लिए बोले एक्टर

IANS के मुताबिक, IMDb से 7.5 रेटिंग पाने वाली इस वेब सीरीज से डेब्यू करने पर लकी बिष्ट ने कहा, "यह एक स्पेशल इन्वटेशन के जरिए आया था। निर्माता चाहते थे कि पर्दे पर एक असली सैनिक नजर आए और इस तरह यह अवसर मिला। यह बिल्कुल नया और एक्साइटिंग एक्सपीरियंस था। असल जिंदगी में आप कर्तव्यनिष्ठा से सेवा करते हैं और पर्दे पर आप उन्हीं भावनाओं को दर्शाने की कोशिश करते हैं। दोनों अलग-अलग हैं, लेकिन असली भावनाओं ने इसे आसान बना दिया।" 

यह भी पढ़ें- Thalaivan Thalaivii OTT Release Date: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धूम मचाने आ रही विजय सेतुपति की फिल्म

View this post on Instagram

A post shared by Lucky Bisht (@iamluckybisht)

लकी बिष्ट ने आगे कहा, "फील्ड में सैनिक होने का मतलब है असली जिम्मेदारी उठाना और अपनी जान जोखिम में डालना, जबकि पर्दे पर सैनिक होना अभिनय है। असली लड़ाइयों में डर, पसीना और बलिदान होता है, जबकि स्क्रीन पर वही भावनाएं प्रदर्शन और कैमरे के लेंस के जरिए से व्यक्त की जाती हैं।" बता दें कि लकी बिष्ट की यह वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो के एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही है। 

बिग बॉस में भी मिलने वाला था ऑफर

लकी बिष्ट पिछले साल भी काफी चर्चा में थे। कहा जा रहा था कि बिग बॉस सीजन 18 के लिए उन्हें अप्रोज किया गया था लेकिन उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया था। उन पर रॉ हिटमैन नाम से किताब भी लिखी गई है। 

यह भी पढ़ें- Nargis Dutt की पोती एकदम हैं दादी की कार्बन कॉपी, फैंस बोले- 'संजय दत्त जैसी आंखें और ग्रैंड मां जैसा चेहरा'