विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Thalaivan Thalaivii OTT Release Date: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धूम मचाने आ रही विजय सेतुपति की फिल्म

Published: Thu, 21 Aug 2025 04:49 PM (IST)

थलाइवन थलाइवी (Thalaivan Thalaivii) एक रोमांटिक-कॉमेडी फैमिली ड्रामा है। फिल्म की कहानी मियां-बीवी के रिश्ते पर आधारित है। अब थिएटर ...और पढ़ें

थलाइवन थलाइवी कब होगी ओटीटी रिलीज (फोटो-इंस्टाग्राम)
थलाइवन थलाइवी कब होगी ओटीटी रिलीज (फोटो-इंस्टाग्राम)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विजय सेतुपति की फिल्म थलाइवन थलाइवी एक रोमांटिक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। मूवी 25 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। अब मूवी की ओटीटी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। यह फिल्म 22 अगस्त, 2025 से अमेजन प्राइम वीडियो पर अपना डिजिटल डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म का लेखन और निर्देशन फिल्म निर्माता पंडिराज ने किया है।

सोशल मीडिया पर की अनाउंसमेंट

अमेजन प्राइम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर विजय की लेटेस्ट फिल्म के डिजिटल रिलीज की पुष्टि कर दी है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया और लिखा, "आगसवीरन और पेरारसी के प्यार में पड़ने के लिए तैयार हो जाइए... दो बार #थलाइवनथलाइवीऑनप्राइम, 22 अगस्त।" यह फिल्म अशांत प्रेम, वैवाहिक संघर्ष और रिश्ते के उतार-चढ़ाव पर आधारित है।

यह भी पढ़ें- 'कांतारा' की तरह ये साउथ फिल्म लाई बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, Saiyaara की नाक के नीचे से उड़ा ले गई करोड़ों

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

क्या है फिल्म की कहानी?

थलाइवन थलाइवी में आगासावीरन और पेरारसी की कहानी है, जो मदुरै में एक बिजी रेस्टोरेंट चलाते हैं,लेकिन अक्सर लड़ते-झगड़ते रहते हैं। दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर है। उनका रिश्ता प्रगाढ़ता और कलह का तूफान है, जिसे उनके परिवारों ने और जटिल बना दिया है। कहानी इस बात की पड़ताल करती है कि क्या उनका अस्थिर प्रेम निरंतर विवादों, गलतफहमियों और माता-पिता के हस्तक्षेप पर विजय प्राप्त कर पाएगा। आपको ये पता लगाना है कि क्या इनमें रिश्ते में अंत में सुलह हो पाती है या इसके परिणामस्वरूप ये हमेशा के लिए अलग हो जाते हैं।

कौन-कौन से कलाकार आए नजर

फिल्म में विजय सेतुपति को आगासवीरन के रूप में, रोशिनी हरिप्रियन को रागवर्तिनी के रूप में, निथ्या मेनन को पेरारासी के रूप में, योगी बाबू को चिथिराई कुमार के रूप में, दीपा शंकर को पोट्टू के रूप में, मैना नंदिनी को नयनावथी के रूप में, चेंबन विनोद जोस को अरासंगम के रूप में देखा जा सकता है। इसका निर्माण सत्य ज्योति फिल्म्स के बैनर तले सेंथिल त्यागराजन, टीजी त्यागराजन और विपिन अग्निहोत्री ने किया है।

यह भी पढ़ें- Vijay Sethupathi पर लगा कास्टिंग काउच का आरोप, लड़की बोली- 'वह गंदे कल्चर का हिस्सा'?