Ramayana से सामने आया रवि दुबे लक्ष्मण 'अवतार', पोस्टर में दिखा श्रीराम के छोटे भाई का रौद्र रूप
'रामायणम्' का नया पोस्टर सामने आया है जिसमें रवि दुबे लक्ष्मण के दमदार योद्धा वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं।
-1793614997642_m.webp)
रामायण में लक्ष्मण बने रवि दुबे का पोस्टर आउट
HighLights
रामायण में लक्ष्मण बने रवि दुबे का पोस्टर आउट
सोलो कैरेक्टर पोस्टर में दिखा दमदार अवतार
5 नवंबर को रिलीज होने जा रही रामायण
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नमित मल्होत्रा की रामायणम् के मेकर्स ने फिल्म से लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे का सोलो कैरेक्टर पोस्टर रिलीज कर दिया है। इस पोस्टर के साथ दर्शकों को महागाथा के सबसे सम्मानित पात्रों में से एक के रूप में एक्टर का कभी न देखा जाने वाला अवतार देखने मिलने वाला है।
रवि दुबे का सोलो कैरेक्टर पोस्टर रिलीज
रवि दुबे (Ravi Dubey) इस पोस्टर में एक वीर योद्धा के अवतार में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में उन्होंने हाथ में धनुष-बाण थामा है, जबकि चेहरे पर साहस, पक्का इरादा और लड़ने के लिए तैयार रहने वाला जोश साफ नजर आ रहा है। पोस्टर में इस माहौल को महसूस किया जा सकता है जो रणबीर कपूर के बतौर राम के रूप में सामने आए पोस्टर में देखने मिला था। राम और लक्ष्मण भाई हैं और पोस्टर में भी उनके इस रिश्ते को महसूस किए जाने वाले जुड़ाव को भी देखा जा सकता है।
फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर रवि दुबे को लक्ष्मण के रूप में पेश करते हुए उनका एक दमदार पोस्टर शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'एक समर्पित भाई, एक निडर योद्धा, राम की ढाल'।
-1793614941040.webp)
रामायणम् (Ramayana) में लक्ष्मण के किरदार की अपनी खास जगह है। लक्ष्मण को हमेशा से अपने भाई के लिए प्यार, सम्मान, समर्पण और उनकी निडरता के लिए बेहद पसंद किया गया है। ऐसे में अब इस सोलो कैरेक्टर रिवील के साथ मेकर्स ने दर्शकों को रवि दुबे द्वारा निभाए गए मशहूर योद्धा के किरदार की झलक दी है।
लक्ष्मण का किरदार मेरे लिए सम्मान की बात- रवि दुबे
फिल्म में लक्ष्मण के किरदार में कदम रखने के बारे में बात करते हुए रवि दुबे कहते हैं, 'लक्ष्मण का किरदार निभाना एक ऐसा एहसास है, जिसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। वह ताकत, साहस, भक्ति और निस्वार्थ भावना का अनोखा मेल हैं। भगवान राम के प्रति उनका अटूट प्रेम और उनके आदर्शों के लिए समर्पण हमेशा से मुझे प्रेरित करता रहा है।
-1793614970635.webp)
ऐसे पूजनीय किरदार को पर्दे पर निभाने का मौका मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है, साथ ही यह एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, जो मेरे दिल के बेहद करीब है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस किरदार को निभाने में हमारी सच्चाई और भावनाओं को महसूस कर पाएंगे'।
'रामायणम्' के बारे में
दुनिया द्वारा सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले महाकाव्यों में से एक 'रामायणम्' को बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम, साई पल्लवी (Sai Pallavi) सीता, रॉकिंग स्टार यश (Yash) रावण, सनी देओल (Sunny deol) हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है।
यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का पार्ट 1, 5 नवंबर 2026 और पार्ट 2 दीवाली 2027 में दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- 'दिमाग घूम गया...' करण जौहर की मिस्टीरियस इंस्टा स्टोरी से बढ़ी Ramayana को लेकर फैंस की बेताबी, लिखी ऐसी बात
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।