विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rashmika और Vijay की शादी के लिए PM मोदी ने भेजा खास संदेश, लिखा- 'ये स्क्रिप्ट ईश्वर ने...'

Published: Wed, 25 Feb 2026 01:47 PM (IST)

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को उदयपुर में शादी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जोड़े ...और पढ़ें

पीएम मोदी ने विजय-रश्मिका को बधाई (फोटो-एक्स)

पीएम मोदी ने विजय-रश्मिका को बधाई (फोटो-एक्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) 26 फरवरी को उदयपुर में शादी करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जोड़े को शुभकामनाएं देते हुए मंदाना और देवरकोंडा दोनों परिवारों को इस विशेष अवसर पर बधाई दी है। पीएम मोदी का ये संदेश अभिनेता की टीम ने शेयर किया है। पीएम ने स्टार कपल के लिए अपना स्नेह और आशीर्वाद भेजा है।

पीएम ने इसे बताया खूबसूरत चैप्टर

प्रधानमंत्री कार्यालय से आए इस संदेश में पीएम मोदी ने लिखा,"26 फरवरी 2026 को होने वाली विजय और रश्मिका की शादी में आपके द्वारा इनवाइट किया जाना खुशी की बात है। इस खुशी और शुभ मौके पर देवरकोंडा और मंदाना परिवारों को दिल से बधाई और शुभकामनाएं।" प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, यह शादी विजय और रश्मिका की जिंदगी में एक नए, खूबसूरत चैप्टर की शुरुआत है।"

Vijay (11)

यह भी पढ़ें- Vijay Deverakonda से पहले Rashmika Mandanna 13 साल बड़े एक्टर संग करने वाली थीं शादी, क्यों टूट गई थी सगाई?

एक दूसरे के सच्चे पार्टनर बनें- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, "दोनों के लिए आने वाले दिन, महीने और साल एक जैसे सपनों से भरे हो, और वे पूरे हों। दोनों सोच-समझ और प्यार के साथ अपनी जिम्मेदारियां शेयर करें। एक-दूसरे की कमियों को अपनाएं, एक-दूसरे की खूबियों से सीखें और सच्चे पार्टनर की तरह जिंदगी का सफर तय करें।" उन्होंने इस खास मौके पर कपल और परिवार को अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं भेजी।

WhatsApp Image 2026-02-25 at 12.45.51 PM

सिक्योरिटी का होगा खास इंतजाम

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार VIROSH की शादी में थ्री लेयर सिक्योरिटी व्यवस्था रखी जाएगी ताकि सब कुछ सुचारू रूप से संपन्न हो सके। स्थानीय अधिकारियों और हैदराबाद से बुलाई गई सुरक्षा टीमों के आने की उम्मीद है। इसके अलावा, इस जोड़े ने अपनी शादी में इंटरनेशनल सिक्योरिटी भी जोड़ी है ताकि सुरक्षा को और भी मजबूत किया जा सके। विजय के तेलुगु और रश्मिका के कोडवा मूल को देखते हुए, यह जोड़ा पारंपरिक दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से शादी करेगा।

यह भी पढ़ें- दोपहर को हल्दी, शाम में संगीत; सामने आई Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की शादी से जुड़ी सभी डिटेल्स