विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Cocktail 2 में 'दीया' बनने से पहले बुरी तरह डरी हुई थीं रश्मिका मंदाना, कहा- 'मुझसे कुछ गंभीर या ड्रामेटिक...'

Published: Fri, 05 Jun 2026 05:27 PM (GMT+05:30)

रश्मिका मंदाना जल्द ही 'कॉकटेल 2' में बोल्ड और ग्लैमर गर्ल का किरदार अदा कर रही हैं। हालांकि, वह इस रोल को स्वीकार करने से पहले बहुत डरी हुई थीं।

कॉकटेल 2 में रश्मिका मंदाना को किरदार से लग रहा था डर/ फोटो- Instagram

कॉकटेल 2 में रश्मिका मंदाना को किरदार से लग रहा था डर/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई। अपनी स्थापित छवि से बिल्कुल अलग जाकर कोई भूमिका निभाना कलाकारों के लिए चुनौतीपूर्ण तो होता ही है, उसके साथ उससे एक जोखिम भी जुड़ा होता है कि लोग उन्हें उस भूमिका में स्वीकार करेंगे या नहीं। फिल्म पुष्पा की श्रीवल्ली और एनिमल की गीतांजलि जैसी भूमिकाओं से बिल्कुल अलग अभिनेत्री रश्मिका मंदाना आगामी फिल्म कॉकटेल 2 में एक ग्लैमरस और बिंदास लड़की दिया की भूमिका में नजर आएंगी।

कॉकटेल में अपने रोल को लेकर डरी हुई थीं रश्मिका

कॉकटेल में 'दीया' का रोल स्वीकार करने से पहले रश्मिका के मन में भी कई सवाल थे। इस बारे में रश्मिका कहती हैं, "मैं बहुत डरी हुई थी, क्योंकि मैंने अब तक जितनी फिल्में की हैं, उनमें से इसमें मेरा लुक अब तक का सबसे ज्यादा ग्लैमरस और बिंदास है। इससे पहले कि मेरी जिस तरह की फिल्में रही हैं, उनको ध्यान में रखकर मैंने सोचा कि दर्शकों को मुझसे कुछ गंभीर या ड्रामेटिक परफार्मेंस की उम्मीद होगी। इसमें मैंने पहली बार ऐसा कुछ हल्का-फुल्का, प्यार, दोस्ती और पागलपन पर आधारित काम किया है।"

यह भी पढ़ें- 'मैं बच्चों से माफी मांगना चाहता हूं', Shahid Kapoor को अंदर ही अंदर है यह पछतावा, कॉकटेल 2 एक्टर का छलका दर्द

rashmika mandanna  (2)

रश्मिका ने आगे कहा, "शुरू में मेरे मन में भी यह सवाल था कि क्या इस फिल्म के साथ आगे बढ़ना सही निर्णय होगा, क्योंकि ऐसा कुछ मैंने पहले कभी नहीं किया है। उसी समय मेरे दिमाग में यह बात भी आई कि दर्शक मुझसे कुछ नए और अलग काम की भी उम्मीद करते हैं। इसलिए मैंने सोचा कि यह फिल्म करनी चाहिए।

rashmika mandanna  (3)

सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी 'कॉकटेल 2?

19 जून को प्रदर्शित हो रही इस फिल्म में रश्मिका के साथ अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री कृति सैनन भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो प्यार-दोस्ती और मॉर्डन रिश्तों की उलझनों को बखूबी दर्शाती है। यह साल 2022 में रिलीज हुई 'कॉकटेल' का सीक्वल है, जिसमें एक बार फिर से रोमांस और दिल टूटने की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म से सितारों का लुक तो फैंस को बेहद पसंद आया, लेकिन मूवी क्या कमाल करेगी ये वक्त ही बताएगा।

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Trailer: दोस्ती, प्यार और शादी? कन्फ्यूजन से भरा निकला Shahid Kapoor की कॉकटेल 2 का ट्रेलर