विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या Rashmika Mandanna ने विजय देवरकोंडा से कर ली सगाई? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

Published: Sat, 06 Sep 2025 05:29 PM (IST)

रश्मिका मंदाना का SIIMA 2025 से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनकी अंगूठी देखकर फैंस उनकी सगाई का ...और पढ़ें

रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा के साथ की सगाई (फोटो-इंस्टाग्राम)
रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा के साथ की सगाई (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. सगाई कर रहे रश्मिका और विजय
  2. वायरल हो रहा एक्ट्रेस का वीडियो
  3. फैंस ने किए कमेंट्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रश्मिका मंदाना हाल ही में दुबई में साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA 2025) में शामिल हुईं। वहां से एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनके हाथ में एक अंगूठी नजर आ रही है। फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस ने सगाई कर ली है।

फैंस देने लगे कपल को बधाई

फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल रहो रही हैं। फैंस का मानना है कि उन्होंने विजय देवरकोंडा के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। एक रेडिट यूजर ने लिखा, "अब वो रश्मिका देवरकोंडा होंगी।" एक और नेटिजन ने लिखा, "भविष्य की मिसेज लाइगर।" एक और रेडिट यूजर ने कमेंट किया, "सोचा था कि वो किसी बेहतर लड़के का इंतज़ार करेगी, लेकिन च्वाइस। दोनों को बधाई।"

यह भी पढ़ें- खुल्लम खुल्ला प्यार करते दिखे Rashmika और विजय देवराकोंडा, रूमर्ड गर्लफ्रेंड के बाल सुखाते नजर आए एक्टर

लंबे समय से आ रही डेटिंग की खबर

बता दें कि रश्मिका और विजय की डेटिंग की खबरें काफी लंबे समय से आ रही हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस खबर की कोई पुष्टि नहीं की है। लेकिन अक्सर जब ये कपल फोटोज शेयर करते हैं उसमें दोनों का बैकग्राउंड मिलता-जुलता होता है जिससे फैंस अंदाजा लगा रहे कि ये साथ में घूमने जाते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Snehkumar Zala (@sneyhzala)

एक्टर्स की आने वाली फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका के पास थामा, रेनबो, द गर्लफ्रेंड, मायसा और कॉकटेल 2 जैसी फिल्में हैं। थामा इसी साल दिवाली पर रिलीज़ होने वाली है। कुछ दिन पहले ही फिल्म का टीज़र रिलीज़ हुआ था। इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इस बीच, विजय के पास VD14 और SVC 59 जैसी फ़िल्में हैं। खबर है कि राहुल सांकृत्यायन द्वारा निर्देशित VD 14 में रश्मिका को मुख्य भूमिका के लिए चुना जा रहा है। इस खबर से दोनों के फैंस उन्हें फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।

रश्मिका और विजय इससे पहले गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में साथ काम कर चुके हैं। दोनों को हाल ही में हैदराबाद एयरपोर्ट पर साथ में देखा गया था।

यह भी पढ़ें- Thama First Look: स्त्री के बाद आ रहे वैम्पायर, विलेन को पहचानना मुश्किल; 'थामा' के स्टार्स का फर्स्ट लुक आउट