विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lock Upp: कंगना रनोट की जेल में रश्मि देसाई होंगी कैद? लोगों ने जेलर करण कुंद्रा से जोड़ा नाम

By Vaishali ChandraEdited By:
Published: Tue, 22 Mar 2022 12:55 PM (IST)

लॉक अप को और धमाकेदार बनाने के लिए वाइल्ड कार्ड एंट्री कराई जा रही हैं। इस कड़ी में सबसे पहले ...और पढ़ें

Rashami Desai, Rashami Desai in lock upp, instagram
Rashami Desai, Rashami Desai in lock upp, instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। कंगना रनोट के शो 'लॉक अप' (Lock Upp) में अत्याचारी खेल जारी है। शो ने कुछ दिनों पहले ही 100 मिलीयन व्यूज का माइलस्टोन एचीव किया है। 'लॉक अप' को और धमाकेदार बनाने के लिए वाइल्ड कार्ड एंट्री कराई जा रही हैं। इस कड़ी में सबसे पहले अली मर्चेंट (Ali Merchant) शो में आए थे और उसके बाद हाल ही में टीवी के जाने-मान अभिनेता चेतन हंसराज (Chetan Hansraj) ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की है और अब खबरें आ रही है कि एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) भी इस शो का हिस्सा बनने वाली हैं।

रश्मि देसाई हाल ही में खत्म हुए शो 'बिग बॉस' के 15 सीजन में नजर आई थीं। इसके बाद अब लॉकअप में उनकी एंट्री की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसे लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। कुछ रश्मि के आने से खुश हैं तो वहीं कुछ रश्मि को बार-बार रियलिटी शोज में देखकर ऊब चुके हैं और उन्हें अब 'लॉक अप' में नहीं देखना चाहते है। इसके अलावा कुछ लोगों ने एक्ट्रेस का नाम शो के जेलर करण कुंद्रा से भी जुड़ा और दोनों के बीच बिग बॉस जैसी ही खटपट देखने की उम्मीद कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर विरल भयानी ने इस खबर को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। जिस पर नेटीजन ने रिएक्शन की बाढ़ ला दी है। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, टहम इसे बार-बार देख कर बोर हो गए हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि इस बार भी यह करण को हक नहीं देंगी।' एक और यूजर ने कहा, 'मुझे लगता है क्योकि करण लॉकअप में जेलर हैं।' 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रोड्यूसर एकता कपूर का यह शो अपने लड़ाई और झगड़ों के कारण दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। शो में सबसे ज्यादा लड़ाई एक्ट्रेस सारा खान और उनके एक्स हस्बैंड अली मर्चेंट के बीच होते हुए दिखाई देती है। इसके अलावा कभी-कभी होस्ट कंगना रनोट और कंटेस्टेंट पायल रोहतगी की भी झड़प हो जाती है। हाल ही में दोनों का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। जिसमें कंगना और पायल कैप्टंसी के मुद्दे को लेकर लड़ती हुई नजर आई थीं।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।