विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Box Office पर अजय देवगन को टक्कर देने आ रहा 'राव बहादुर', Dhamaal 4 को धराशायी करेगी ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर?

Published: Fri, 08 May 2026 10:07 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 08 May 2026 10:10 PM (GMT+05:30)

एक Psychological Thriller की रिलीज डेट अनाउंस हुई है जो उसी दिन रिलीज होने वाली है जिस दिन अजय देवगन की मूवी धमाल 4 (Dhamaal 4) आ रही है।

धमाल 4 का होगा थ्रिलर के साथ क्लैश। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

धमाल 4 का होगा थ्रिलर के साथ क्लैश। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जुलाई के महीने में अजय देवगन (Ajay Devgn) अपनी मोस्ट एंटीसिपेटेड कॉमेडी ड्रामा धमाल 4 (Dhamaal 4) लेकर आ रहे हैं। पहले यह फिल्म जून में रिलीज हो रही थी, लेकिन फिर मूवी की रिलीज डेट आगे खिसकी और 3 जुलाई फिक्स हो गई।

यूं तो बॉक्स ऑफिस पर 3 जुलाई को सिर्फ अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 का दबदबा होने वाला था क्योंकि इस दिन नागबंधम को छोड़कर और कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही थी। मगर अब अजय देवगन को टक्कर मिलने वाली है, वो भी एक और साइकोलॉजिकल थ्रिलर से।

जी हां, अजय देवगन की धमाल 4 के साथ सिनेमाघरों में एक और फिल्म दस्तक देने वाली है। यह फिल्म पहले जून में आ रही थी, लेकिन इसे खिसकाकर जुलाई कर दिया गया। यह फिल्म है राव बहादुर (Rao Bahadur)। 

बदली महेश बाबू की फिल्म की रिलीज डेट

महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर की प्रोडक्शन कंपनी GMB एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी राव बहादुर फिल्ममेकर वेंकटेश महा की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म है। पहले यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट खिसका दी है। अब यह जून नहीं बल्कि जुलाई में रिलीज होगी।

Rao Bahadur

सत्यदेव स्टारर राव बहादुर दुनियाभर के सिनेमाघरों में 3 जुलाई को रिलीज होने वाली है। फिल्म के पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "याद रखना- संदेह एक दानव है।" जैसे ही फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आई, सोशल मीडिया पर साइकोलॉजिकल थ्रिलर को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- Shahid Kapoor संग रोमांस करती दिखेंगी जाह्नवी कपूर? 'बधाई हो' के डायरेक्टर की फिल्म में पहली बार जमेगी जोड़ी

अजय देवगन की धमाल 4 से होगा क्लैश

3 जुलाई को अजय देवगन की मोस्ट एंटीसिपेटेड कॉमेडी ड्रामा धमाल 4 भी रिलीज होने वाली है। इसी दिन तेलुगु एडवेंचर थ्रिलर नागबंधम- द सीक्रेट ट्रेजर (Nagabandham- The Secret Treasure) भी रिलीज हो रही है। अब इसी दिन राव बहादुर भी आ रही है। तीनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश देखने को मिलेगा। अब देखना होगा कि क्लैश से किस फिल्म का बंटाधार होता है।

यह भी पढ़ें- Varanasi से पहले Priyanka Chopra के हाथ आई एक और बड़ी फिल्म, सर्वाइवल थ्रिलर में मचाएंगी तहलका