विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Varanasi से पहले Priyanka Chopra के हाथ आई एक और बड़ी फिल्म, सर्वाइवल थ्रिलर में मचाएंगी तहलका

Published: Thu, 07 May 2026 04:44 PM (IST)

द ब्लफ के बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक और नई फिल्म की तैयारी में जुट गई हैं। वाराणसी से पहले वह सर्वाइवल थ्रिलर (Survival Thriller) में नजर आएंगी।

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म का ऐलान। फोटो क्रेडिट- एक्स

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म का ऐलान। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में भी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जलवा बिखेर रही हैं। पहले उन्होंने सपोर्टिंग रोल्स किए, फिर लीड रोल्स और अब वुमन सेंट्रिक रोल्स में प्रियंका हॉलीवुड में दमखम दिखा रही हैं।

द ब्लफ और सिटाडेल (Citadel) के बाद प्रियंका चोपड़ा के हाथ एक और बड़ी फिल्म लग गई है। भारतीय सिनेमा में कमबैक से पहले प्रियंका हॉलीवुड में एक और थ्रिलर ड्रामा की तैयारी में हैं। उनकी नई फिल्म का ऐलान हो गया है।

प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म

प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म एक सर्वाइवल थ्रिलर है जिसका टाइटल रीसेट (Upcoming Film Reset) है। इस फिल्म का निर्देशन मैट स्मूकलर करेंगे। इस सर्वाइवल थ्रिलर में अभिनेत्री, इंग्लिश एक्टर ओरलेंडो ब्लूम (Orlando Bloom) के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। 7 मई को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से जुड़े एक आर्टिकल की फोटो शेयर कर इसका ऐलान किया। 


 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

क्या है फिल्म की कहानी?

यह फिल्म एक सर्वाइवल थ्रिलर है जिसकी कहानी एक ऐसी महिला (प्रियंका चोपड़ा) पर आधारित है जो सभ्यता से दूर, किसी सुनसान जंगल में अकेली जागती है और उसे बिल्कुल याद नहीं होता कि वह वहां कैसे पहुंची। जिंदा रहने के लिए उसे एक अजनबी पर निर्भर रहना पड़ता है और जैसे-जैसे उस अजनबी की असली पहचान को लेकर उसके मन में शक बढ़ता जाता है, उसे यह फैसला करना पड़ता है कि वह उस पर भरोसा करे या नहीं। 

यह भी पढ़ें- Met Gala 2026 में नहीं दिखेगा 'देसी गर्ल' का जलवा, Priyanka Chopra ने दो खास कारणों से ठुकराया न्यौता

कब शुरू होगी शूटिंग?

फिलहाल, फिल्म की शूटिंग अभी तक शुरू नहीं हुई है। इसी साल अक्टूबर महीने से फिल्म के प्रोडक्शन का काम शुरू होगा। इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्मों की भी शूटिंग कर रही हैं। वह इन दिनों अपनी कमबैक भारतीय फिल्म वाराणसी (Varanasi) की भी तैयारी कर रही हैं। महेश बाबू के साथ वह लीड रोल निभा रही हैं। फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं। यह अगले साल बड़े पर्दे पर आ सकती है। 

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra की वजह से नहीं हो पाया डेब्यू? रात 2 बजे प्रोड्यूसर के फोन ने तबाह कर दी थी एक्टर की जिंदगी