Move to Jagran APP

गर्भवती महिला की मदद करना रणवीर शौरी को पड़ा महंगा, एक्टर ने ट्विटर पर सुनाया पूरा क़िस्सा

रणवीर शौरी की कार को मुंबई पुलिस ने बीते बुधवार को जब्त कर लिया। इस बात कर जानकारी खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए दी है।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 09:29 AM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 09:29 AM (IST)
गर्भवती महिला की मदद करना रणवीर शौरी को पड़ा महंगा, एक्टर ने ट्विटर पर सुनाया पूरा क़िस्सा
गर्भवती महिला की मदद करना रणवीर शौरी को पड़ा महंगा, एक्टर ने ट्विटर पर सुनाया पूरा क़िस्सा

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाली की घटना का जिक्र किया है। रणवीर शौरी की कार को मुंबई पुलिस ने बीते बुधवार को जब्त कर लिया। इस बात कर जानकारी खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए दी है। रणवीर ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए इसकी शिकायत कर बताई। 

loksabha election banner

रणवीर शौरी ने बताया कि उनके लिए काम करने वाला शख्स अपनी पत्नी की डिलीवरी के लिए उनकी कार लेकर अस्पताल गया था, इस बीच उसे रोककर कार को कब्जे में ले लिया गया। रणवीर ने एक के बाद एक लगातार कई ट्वीट किए और बताया कि तकरीबन 8 घंटे से ज्यादा उन्हें पुलिस स्टेशन में बिठाकर रखा गया। रणवीर शौरी ने मुंबई पुलिस पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं।

रणवीर शौरी के साथ यह घटना बुधवार रात को हुई। उन्होंने कहा कि कल मेरे नौकर की पत्नी गर्भवती थी और उसकी डिलीवरी होने वाली थी। लॉकडाउन के चलते पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद है, ऐसे में मैंने अपनी कार मेरे नौकर को दे दी और उसे उसकी पत्नी को अस्पताल ले जाने के लिए कहा। लेकिन, मेरी कार जब्त कर ली गई, क्योंकि एक अफसर का मानना है कि बच्चे की डिलीवरी इमरजेंसी नहीं है।

रणवीर ने और ट्वीट किया, दुखी और निराश हूं कि एक पुलिसकर्मी मेरी कार और मेरे निर्दोष ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर करने जा रहा है। 3 घंटे के बाद भी, मेरी शिकायतों का कोई निवारण नहीं हुआ है।'

इस बीच रणवीर की शिकायत पर महाराष्ट्र के पर्यटन एवं पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने मुंबई पुलिस से उनकी मदद सुनिश्चिचत करने के लिए कहा। इसके बदले में रणवीर ने मंत्री का आभार व्यक्त किया।

इसके बाद एक्टर ने एक और ट्वीट किया। इसमें उन्होंने जानकारी दी कि उनकी कार वापस मिल गई है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, '8 घंटे से ज्यादा समय के बाद हमें जाने दिया गया। कोई एफआईआर नहीं दर्ज हुआ, कार भी जब्त नहीं हुई।' देर से सुनने के लिए ही सही, लेकिन आपका शुक्रिया। मैंने अपना 8 घंटे गवाएं, लेकिन आप में भरोसा नहीं।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.