Move to Jagran APP

इस लुक में एयरपोर्ट पर नजर आए रणवीर सिंह, फैंस बोले- ‘ये गलत गोले पर आ गए हैं’

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग के चलते काफी व्यस्त हैं। रणवीर अजीबो-गरीब ड्रेस में अपने फोटोज शेयर करते रहते हैं। इसी बीच उन्हें अब मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस दौरान वो बेहद कूल लुक में नजर आ रहे थे।

By Nitin YadavEdited By: Published: Wed, 13 Oct 2021 11:16 AM (IST)Updated: Wed, 13 Oct 2021 11:16 AM (IST)
इस लुक में एयरपोर्ट पर नजर आए रणवीर सिंह, फैंस बोले- ‘ये गलत गोले पर आ गए हैं’
Ranveer Singh was seen at the airport in this look. photo source @instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग के चलते काफी व्यस्त हैं। साथ ही रणवीर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज वीडियो से फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते रहते हैं।

loksabha election banner

रणवीर अजीबो-गरीब ड्रेस में अपने फोटोज शेयर करते रहते हैं। इसी बीच उन्हें अब मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। उनकी इस वीडियो को एक पैपराजी फोटोग्राफर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो अलग अंदाज में दिख रहे हैं।

वीडियो में अभिनेता डार्क पिंक कलर के हुड्डी के साथ पीले रंग का ट्राउजर पहने दिख रहे हैं। साथ ही रणवीर कोविड़-19 प्रोटोकॉल्स को भी फॉलो करते दिख रहे हैं। वीडियो में वो डार्क सनग्लासेज भी लगाए दिख रहे हैं। रणवीर सिंह के इस लुक को फैंस सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर कई हजार लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैंस वो वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'गलत गोला यानी (ग्रह) पर आ गया है, ये लगता है'।

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो कैमियो कर रहे हैं। इस मोस्ट अवेटेड फिल्म में अक्षय कुमार और अभिनेत्री कटरीना कैफ लीड रोल निभा रहे हैं। इसके अलावा रणवीर फिल्म सर्कस में नजर आने वाले हैं। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म को 60-70 के दौरान को ध्यान में रखकर बनाया गया है। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस मुख्य किरदार नजर आएंगी।

Ranveer

साथ ही रणवीर सिंह करीब खान के निर्देशन में बनी विश्व विजेता पूर्व भारतीय क्रिकट टीम के कैप्टन कपिल देव की बायोपकि ‘83’ में मुख्य कपिल देव का रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कपिल की पत्नी रोमी देवी का अहम किरदार निभा रही हैं। उनकी ये फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। वहीं ‘जयेश भाई जोरदार’ में भी नजर आने वाले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.