OMG! रणवीर सिंह इस फिल्म में करेंगे 23 किस और एक न्यूड सीन
बताया जा रहा है कि फिल्म 'बेफिक्रे' में रणवीर सिंह न्यूड सीन देने जा रहे हैं। सुनने में तो यह भी आया है कि फिल्म में रणवीर और वाणी के बीच 23 किस सीन देखने को मिलेंगे।
मुंबई। आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'बेफिक्रे' के पहले पोस्टर में ही रणवीर सिंह और वाणी कपूर लिप-टू-लिप किस करते हुए नजर आए। दूसरे पोस्टर में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। इस बीच खबर आई कि फिल्म में रणवीर और वाणी के बीच 23 किस सीन शूट किए जाएंगे। सूत्र की मानें तो रणवीर इस फिल्म में सिर्फ ढेरों किस ही नहीं न्यूड सीन भी देने जा रहे हैं।
अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुडलाइफ.कॉम की खबर के मुताबिक, रणवीर और वाणी के बीच 'बेफिक्रे' में कई बोल्ड सीन देखने को मिलेंगे। इनमें 23 किस के साथ एक रणवीर का न्यूड सीन भी होगा। ऐसा पहली बार है, जब रणवीर ऑन स्क्रीन न्यूड नजर आएंगे।
जानिए, 'ट्रिपल एक्स' के सेट पर क्यों उदास हुईं दीपिका, शेयर की ये फोटो
खबर के मुताबिक, फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'रणवीर इस फिल्म में एक न्यूड सीन देने जा रहे हैं। इस सीन में रणवीर की सिर्फ टांगे नहीं दिखाई जाएंगी, बल्कि उनकी पूरी बैक और 'बट' भी नजर आएगी।' रणवीर एक बेहतरीन एक्टर हैं, यह बात वो अपनी एक्टिंग के जरिए साबित कर चुके हैं। अगर स्क्रिप्ट की डिमांड हो, तो वो ऐसे बोल्ड सीन देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। हालांकि फिल्ममेकर्स या रणवीर के प्रवक्ता ने अभी तक खबर की पुष्टि नहीं की है।
वैसे जॉन अब्राहम, नील नितिक मुकेश और रणबीर कपूर जैसे एक्टर फिल्मों में न्यूड सीन दे चुके हैं। रणबीर ने तो अपनी पहली ही फिल्म 'सांवरिया' में न्यूड बट दिखा दी थी।
राधिका आप्टे के साथ 'बाथरूम' में हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए उनके होश!