Move to Jagran APP

'बाजीराव' के बाद रणवीर सिंह बने 'महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर'

रणवीर सिंह को फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव द्वितीय की भूमिका निभाने के लिए शुक्रवार को 'महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर' अवार्ड से नवाजा जाएगा। इस फिल्‍म को संजय लीला भंसाली ने निर्देशित किया था।

By Tilak RajEdited By: Published: Fri, 01 Apr 2016 02:33 PM (IST)Updated: Fri, 01 Apr 2016 02:38 PM (IST)

मुंबई। रणवीर सिंह को फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव द्वितीय की भूमिका निभाने के लिए शुक्रवार को 'महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर' अवार्ड से नवाजा जाएगा। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने निर्देशित किया था। फिल्म में रणवीर के अपोजिट मस्तानी के किरदार में दीपिका पादुकोण हैं।

loksabha election banner

'बाजीराव मस्तानी' के लिए रणवीर फिल्मफेयर समेत कई बेस्ट एक्टर अवार्ड अपने नाम कर चुके हैं। अब उन्हें 'महराष्ट्रियन ऑफ द ईयर' भी चुना गया है। रणवीर को यह पुरस्कार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों मिलेगा। यह पुरस्कार 'लोकमत' की ओर से दिया जा रहा है। 2010 में फिल्म 'बैंड बाजा बारात' फिल्म से हिंदी सिनेमा जगत में कदम रखने वाले रणवीर के लिए साल 2015 सफल रहा।

कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा, डायरेक्टर राजमौली ने किया खुलासा

'लोकमत महाराष्ट्रीय ऑफ द ईयर' पुरस्कार भीड़ से कुछ अलग करने वालों व राज्य पर सकारात्मक प्रभाव डालने और ब्रांड महाराष्ट्र को भारत व विश्व में चमकाने वाले व्यक्ति को सम्मान स्वरूप दिया जाता है। 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर की भूमिका महाराष्ट्र के गर्व पेशवा बाजीराव से जुड़ी यादों को ताजा कर देती है। पूर्व में महानायक अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार को इस सम्मान से अलंकृत किया जा चुका है।

इस साल ज्यूरी सदस्यों में पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल, चर्चित अधिवक्ता उज्जवल निकम, सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर, कारोबारी हर्ष गोयनका, दिग्गज पत्रकार अयजा मेमन, फिल्मकार मधुर भंडारकर व अन्य शामिल रहे।

सोनम कपूर ने अपने भाई की पहली फिल्म से फर्स्ट लुक किया लीक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.