83 & Sooryavanshi Release: '83' और 'सूर्यवंशी' की रिलीज़ एक बार फिर टली, जानिए पूरी डिटेल
83 Sooryavanshi Release दोनों फ़िल्में बनकर तैयार हैं लेकिन अभी तक रिलीज़ नहीं हो पाई हैं। एक बार फिर दोनों फ़िल्म की रिलीज़ को टाल दिया गया है। अब इन्हें अगले साल यानी 2021 में रिलीज़ किया जाएगा।
नई दिल्ली, जेएनएन। 83 & Sooryavanshi Release: इस साल की शुरुआत में फैंस को दो बड़ी फ़िल्मों का इंतज़ार था। पहली थी रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण स्टारर 83। दूसरी फ़िल्म थी अक्षय कुमार- कटरीना कैफ स्टारर सूर्यवंशी, लेकिन इसके बाद भारत में कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी और सिनेमाघर अनिश्चिकाल के लिए बंद कर दिये गये, जिसके चलते दोनों फ़िल्मों की रिलीज़ भी पोस्टपोन कर दी गयी। इस बीच ख़बर आयी कि 83 इसी साल क्रिसमस पर रिलीज़ हो सकती है, मगर ताज़ा अपडेट के मुताबिक अब यह अगले साल सिनेमाघरों में पहुंचेगी। वहीं, सूर्यवंशी भी 2021 में ही रिलीज़ होगी।
दरअसल, दोनों बड़ी फ़िल्मों के पीछे रिलायंस एंटरटेनमेंट का प्रोडक्शन है। उन्होंने इस साल जुलाई में इस बात की घोषणा की थी कि सूर्यवंशी और 83 को थिएटर्स में ही रिलीज़ किया जाएगा। मेकर्स थिएटर्स के खुलने का इंतज़ार करेंगे। ऐसे में रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स फ़िल्म सूर्यवंशी को दिवाली में और कबीर ख़ान की क्रिकेट वर्ल्ड कप पर बेस्ड पर 83 को क्रिसमस पर रिलीज़ करने की घोषणा की गई। हालांकि, अक्टूबर में एक बार फिर यह बताया गया कि सूर्यवंशी की रिलीज़ को आगे बढ़ाया जा रहा है।
अब बैंग्लोर मिरर को दिए एक हालिया इंटरव्यू में रिलायंस एंटरटेनमेंट के ग्रुप सीईओ एस सरकार ने बात की घोषणी की है कि फ़िल्म को 2021 में रिलीज़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कबीर ख़ान 83 को क्रिसमस पर रिलीज़ करना संभव नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सूर्यवंशी को भी साल 2021 में रिलीज़ किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने कोविड-19 के दूसरी लहर को वज़ह बताई। सरकार ने बताया कि वे 83 के लिए जनवरी और सूर्यवंशी के लिए मार्च की विंडो के बारे में विचार कर रहे हैं।
बता दें, अक्षय कुमार स्टारर सूर्यवंशी रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की अगली फ़िल्म है। इससे पहले सिंघम, सिंघम रिटनर्स और सिम्बा इसके फ्रैंचाइजी के तहत बन चुकी है। फ़िल्म में अक्षय कुमार पुलिस वाले की भूमिका दिख रहे हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह और अजय देवगन दोनों फ़िल्म में गेस्ट की भूमिका दिखाए देंगे। वहीं, अगर 83 की बता करें, तो वह कबीर ख़ान की फ़िल्म है। फ़िल्म 1983 में पहली बार विश्वकप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम की कहानी दिखाई है। मल्टीस्टारर फ़िल्म रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण के अलावा पंकज त्रिपाठी, ताहिर भसीन, हार्डी संधू, शाकिब सलीम और एमी विर्क जैसे एक्टर नज़र आने वाले हैं।