रणवीर सिंह शेयर की अपनी एक ऐसी पेंटिंग, जिसका कनेक्शन है आत्महत्या करने वाले फेमस चित्रकार से
रणवीर सिंह ने एक पेंटिंग शेयर की है। लेकिन शायद आपको ना पता हो जो तस्वीर शेयर की है वो एक फेमस डच चित्रकार की शैली से मिलती है।
नई दिल्ली, जेएनएन। रणवीर सिंह उन एक्टर्स में हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। ना सिर्फ सक्रिय रहते हैं, बल्कि लगातार मज़ाक और फन भी करते हैं। आजकल वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी रोचक तस्वीरें साझा कर रहे हैं। उन्होंने रेसलिंग वाली तस्वीर शेयर की। अब उन्होंने एक पेंटिंग शेयर की है। लेकिन शायद आपको ना पता हो, जो तस्वीर शेयर की है, वो एक फेमस डच चित्रकार की शैली से मिलती है।
रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर किया और साथ ही साथ उन्होंने डच चित्रकार विन्सेंट वान गॉग का प्रेरित करने वाला कोट भी लिखा। उस कोट का हिंदी अनुवाद है- जैसे-जैसे हम जीवन में आगे बढ़ते हैं, यह और अधिक कठिन हो जाता है, लेकिन कठिनाइयों से लड़ने से इंसान का हृदय मजबूत होता चला जाता है।'
कौन है डच चित्रकार विन्सेंट वान गॉग
विन्सेंट वान गॉग एक फेमस डच चित्रकार थे। उन्होंने 27 साल के उम्र में पेंटिंग की दुनिया में कदम रखा। 37 साल की उम्र में वह उथल-पुथल भरी ज़िंदगी, नौकरी, डिप्रेशन और अकलेपन के चलते आत्महत्या कर ली। इन 10 सालों में उन्होंने करीब 900 पेंटिंग्स और रेखाचित्र बनाए। ऐसा कहा जाता है कि उनके चित्रों में आज भी लोग नए अर्थ निकालने को बेकरार हैं।
रणवीर लगातार कर रहे हैं कुछ ऐसा
रणवीर सिंह इस वक्त लगातार ऐसी ही तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अपने बचपन की फोटो शेयर की थी, जिसमें वह बचपन में डब्लूडब्लूई के रेसलर जैसा पोज दे रहे हैं। इसके अलावा वह ऐसी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जो इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं।
वहीं, अगर रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनकी फ़िल्म '83' रिलीज़ होने को तैयार है। कबीर ख़ान की यह फ़िल्म फिलहाल सिनेमाघरों के खुलने का इंतज़ार कर रही है। इस फ़िल्म 1983 के विश्वकप विजेता टीम की कहानी दिखाई जाएगी।