Ranveer Singh ने 'सर्कस' के सेट से शेयर की तस्वीर, फंकी पैंट में यूं दिया पोज
बॉलीवुड रणवीर सिंह अपनी फनी एक्टिविटी के चलते सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। अभिनेता अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फनी फोटोज वीडियोज शेयर करते रहते हैं। अब उनके एक फनी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अभिनेता का फनी लुक दिख रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड रणवीर सिंह अपनी फनी एक्टिविटी के चलते सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। अभिनेता अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ फनी फोटोज, वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इसी बीच उनके एक फनी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका अलग अंदाज नजर आ रहा है।
इस फोटो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस फोटो में वो ब्लू कलर की जैकेट में के साथ फंकी पैंट और क्लोच कैप पहने नजर आ रहे हैं। उनकी इस फोटो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद आ रहा है। साथ ही उनके फैंस फोटो पर जमकर लाइक कमेंट कर रहे हैं।
हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वो ब्लैक कलर की ड्रेस में नकाब पोश बने नजर आ रहे हैं। अभिनेता की इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर 11 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
बात उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म वर्ल्ड कप विजेता पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक है। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी देवी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म को इस साल जून में रिलीज किया जा सकता है।
इसके अलावा अभिनेता रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सर्कस' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा भी अहम किरदार निभा रहे हैं। आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत साल 2010 में यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से की है। इसके बाद उन्होंने 'रामलीला', 'पद्मावत', 'सिंबा' जैसी सुपरहिट फिल्मों में लीड़ रोल प्ले किया है।