Move to Jagran APP

Ranveer Singh ने रोहित शेट्टी का बनाया मजेदार वीडियो, जमकर हो रहा है वायरल

सर्कस रणवीर सिंह की रोहित शेट्टी के साथ दूसरी फिल्म होगीl इसके पहले उन्होंने फिल्म सिंबा में काम किया थाl इस फिल्म में सारा अली खान की भी अहम भूमिका थीl सर्कस का निर्माण रोहित शेट्टी और भूषण कुमार मिलकर कर रहे हैंl

By Rupesh KumarEdited By: Published: Fri, 12 Feb 2021 03:48 PM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2021 08:28 PM (IST)
Ranveer Singh ने रोहित शेट्टी का बनाया मजेदार वीडियो, जमकर हो रहा है वायरल
रोहित शेट्टी सर्कस के सेट पर बच्चों की गाड़ी चलाते नजर आ रहे हैंl

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया हैl इसमें फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी बच्चों की गाड़ी चलाते हुए नजर आ रहे हैंl रणवीर सिंह ने उन्हें सबसे गंभीर कार स्टंट डायरेक्टर बताया हैl दरअसल रणवीर ने बिना रोहित शेट्टी के जानकारी के उनका वीडियो बना लिया हैl यह मजेदार वीडियो काफी वायरल हो रहा हैl बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैl

loksabha election banner

इस फिल्म में रणवीर सिंह, पूजा हेगडे, जैकलिन फर्नांडिस और वरुण शर्मा की अहम भूमिका हैl इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैंl इस फिल्म की 2020 के अंत में शूटिंग शुरू हुई थीl अब वह एक बार फिर सेट पर नजर आए हैंl रणवीर सिंह ने शुक्रवार को एक मजेदार वीडियो शेयर किया थाl इसमें उन्होंने रोहित शेट्टी को एक गंभीर डायरेक्टर बताया हैl दरअसल रोहित शेट्टी सर्कस के सेट पर बच्चों की गाड़ी चलाते नजर आ रहे हैंl

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह ने वीडियो शेयर किया हुआ हैl इसमें लिखा है, 'रोहित शेट्टी अपने काम को बहुत गंभीरता से लेते हैंl' वीडियो में रणवीर सिंह फैंस को विंटेज गाड़ियों की झलक भी दिखा रहे हैंl रणवीर सिंह ने लिखा है, 'रोहित इस समय देश का सबसे गंभीर कार स्टंट डायरेक्टर हैl' वीडियो में रोहित शेट्टी को एक छोटी गाड़ी चलाते हुए देखा जा सकता हैl  जबकि सभी लोगों ने देख रहे हैंl वीडियो में रणवीर सिंह की हंसी सुनाई दे रही हैl

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

रणवीर सिंह को शूट करते देख रोहित शेट्टी कहते है, 'तुम वीडियो भी बना रहे थेl' सर्कस रणवीर सिंह की रोहित शेट्टी के साथ दूसरी फिल्म होगीl इसके पहले उन्होंने फिल्म सिंबा में काम किया थाl इस फिल्म में सारा अली खान की भी अहम भूमिका थीl सर्कस का निर्माण रोहित शेट्टी और भूषण कुमार मिलकर कर रहे हैंl इस फिल्म में रणवीर सिंह डबल रोल में नजर आएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.