VIDEO: जब लाइव चैट में रणवीर सिंह ने चिल्ला कर दीपिका पादुकोण को कहा- Expose कर रही है तु मुझे, रुक...
Ranveer Singh Chat to Sunil Chetri सुनील छेत्री ने रणवीर सिंह से इंस्टाग्राम पर लाइव चैट की जिसमें एक बात पर रणवीर सिंह गुस्से में दिखाई दिए।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की तस्वीरें बताती हैं कि दोनों के बीच कितनी बॉन्डिंग हैं। कई बार सोशल प्लेटफॉर्म पर भी दोनों एक दूसरे की केयर करने से पीछे नहीं हटते हैं। दोनों कई मौके पर एक साथ दिखाई दिए हैं और उनकी कैमिस्ट्री साफ दिखाई देती है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो रणवीर सिंह चिल्लाते नज़र आ रहे हैं और दीपिका पादुकोण को कह रहे हैं कि 'एक्सपोज कर रही है तु मुझे'।
जी हां, आप भी सोचकर हैरान होंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। दरअसल, रणवीर सिंह से फुटबॉलर सुनील छेत्री से इंस्टाग्राम पर लाइव चैट कर रहे थे, जो एक इंटरव्यू की तरह है। इससे पहले सुनील छेत्री ने विराट कोहली से भी बात की थी और अब उन्होंने रणवीर सिंह से बात की है। इस दौरान सुनील छेत्री ने एक्टर से कई मुद्दों पर बात की, जिसमें एक्टिंग, फिल्म्स और पर्सनल लाइफ भी शामिल है।
इस दौरान सुनील छेत्री ने रणवीर सिंह से दीपिका पादुकोण और उनके बीच होने वाले टेनिस मैच के बारे में भी बात की। दरअसल, कई बार दीपिका पादुकोण बता चुकी हैं कि रणवीर सिंह किस तरह उनसे टेनिस में हार जाते हैं। तब रणवीर सिंह गुस्सा हो जाते हैं और घर पर ही दीपिका पादुकोण को आवाज देकर बुलाते हैं और चिल्लाकर कहते हैं, 'बेबी... एस्पोज कर रही है तु मुझे, रुक।'
वैसे रणवीर सिंह मजाक में यह सब करते हैं और फिर सुनील छेत्री से टेनिस मैच के बारे में बात करते हैं। रणवीर कहते हैं कि उन्हें पहले नहीं लगता था कि वो ऐसे हार जाएंगे, क्योंकि वो खुद एथलीट हैं तो उन्होंने सोचा वो दीपिका को हरा सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उसके बाद उन्होंने बताया कि जब वो खेल रहे थे तो उन्हें काफी शर्मिंदी हुई और वो दीपिका पादुकोण के सामने कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं।