यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में रणवीर सिंह के ठुमकों ने जमाया रंग, 'इश्क दी गली' पर सलमान खान का डांस वायरल
अनंत अंबानी (Anant Ambani) के प्री वेडिंग फंक्शन्स की धूम सोशल मीडिया पर देखने को मिली। अब राधिका मर्चेंट के ...और पढ़ें

HighLights
- अनंत अंबानी की संगीत सेरेमनी में शामिल हुए सितारे
- ब्लू साड़ी में दीपिका पादुकोण ने लगाई हाजिरी
- रणवीर सिंह की डांस परफॉर्मेंस ने बांधा समां
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Anant-Radhika Sangeet Ceremony: देश के नामी बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत की शादी को कुछ ही दिन बचे हैं। दो ग्रैंड प्री वेडिंग के बाद अनंत और राधिका की अब धूमधाम से शादी होने वाली है। मगर यह शुभ घड़ी आने से पहले अंबानी परिवार हर तरह की रस्म को किसी फेस्टिवल की तरह खूबसूरती से सेलिब्रेट कर रहा है।
अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में कई सेलेब्स शामिल हुए। इन सबके बीच बर्थ डे ब्वॉय रणवीर सिंह ने अपनी परफॉर्मेंस से लाइमलाइट चुरा ली।
संगीत सेरेमनी में सितारों की धूम
मुंबई के जियो सेंटर में होने वाली शादी से पहले NMACC में कपल की लैविश रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सलमान खान (Salman Khan) जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस देते दिखाई दिए। इसके अलावा फंक्शन में 'कल्कि 2898 एडी' एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, अयान मुखर्जी सहित कई और सेलेब्स शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: रिहाना के बाद अब Anant-Radhika की वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म करेंगे जस्टिन बीबर, मुंबई पहुंचे सिंगर
रणवीर ने किया 'नो एंट्री' के गाने पर डांस
दो महीने में पिता बनने वाले रणवीर सिंह ने फिल्म 'नो एंट्री' के पॉपुलर सॉन्ग 'इश्क दी गली विच' पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। उनका डांस पूरे फंक्शन का हाईलाइटिंग प्वाइंट रहा। रिप्पड जींस और व्हाइट टी शर्ट में रणवीर ने अपने लुक से भी हमेशा की तरह सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
View this post on Instagram
सलमान खान ने भी जमाया रंग
अनंत-राधिका के वेडिंग फंक्शन में सलमान खान (Salman Khan) ने भी रंग जमाया। उन्होंने स्वैग से पार्टी में एंट्री ली और उसी स्वैग के साथ स्टेज पर परफॉर्मेंस भी दी।
सलमान ने अनंत अंबानी के साथ 'ऐसा पहली बार हुआ है...' गाने पर धमाकेदार डांस किया। ब्लैक कलर के टक्सिडो में डैशिंग लुक के साथ सलमान ने दूल्हे राजा अनंत के साथ डांस किया।
