विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar के बाद 'प्रलय' लाने की तैयारी, Ranveer Singh पैटरनिटी लीव से पहले कैमरे के सामने मचाएंगे धमाल

Published: Mon, 13 Jul 2026 01:06 PM (IST)

धुरंधर (Dhurandhar) की ताबड़तोड़ सक्सेस के बाद रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी आगामी फिल्म प्रलय (Pralay) की तैयारी में जुट गए हैं। फिल्म को लेकर नया अपडेट आया है।

रणवीर सिंह की प्रलय पर अपडेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

रणवीर सिंह की प्रलय पर अपडेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर की सक्सेस के बाद रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बॉक्स ऑफिस पर फिर से तूफान लाने की तैयारी में हैं। अभिनेता की आगामी फिल्म 'प्रलय' (Pralay) की जोर-शोर से तैयारियां हो रही हैं। अब फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

धुरंधर के बाद रणवीर सिंह अपना पूरा ध्यान अपनी आगामी फिल्म 'प्रलय' पर लगा रहे हैं। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में डॉन 3 (Don 3) भी थी, लेकिन उन्होंने इस फिल्म से किनारा कर लिया और अब 'प्रलय' पर काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद अभिनेता पैटरनिटी लीव पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं।

दो महीने शूटिंग के बाद बंद लगेगा ब्रेक

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, रणवीर सिंह जया मेहता के निर्देशन में बन रही प्रलय की शूटिंग अगले महीने यानी अगस्त के महीने में शुरू करने वाले हैं। मगर वह फिल्म की शूटिंग सिर्फ दो महीने ही करेंगे। इसके बाद वह छुट्टी लेंगे और फिर फिल्म की शूटिंग री-स्टार्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

पैटरनिटी लीव लेंगे रणवीर सिंह

दरअसल, रणवीर सिंह दोबारा पिता बनने वाले हैं। ऐसे में वह दीवाली से पैटरनिटी लीव पर जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वह अगस्त में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे और पैटरनिटी लीव के दौरान शूटिंग रोक दी जाएगी। इसके बाद अभिनेता 2027 में ही शूटिंग फिर से शुरू करेंगे।

Ranveer Singh

ऑस्ट्रेलिया में होगी शूटिंग?

बीते दिनों भी एक खबर आई थी जिसमें दावा किया गया था कि रणवीर सिंह जल्द ही ऑस्ट्रेलिया में प्रलय की शूटिंग करने वाले हैं। उन्होंने तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी हैं। फिलहाल, मेकर्स की तरफ से अभी तक शूटिंग को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

दूसरी बार पापा बनेंगे रणवीर

बता दें कि रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। इसी साल अप्रैल के महीने में कपल ने सेकेंड प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। इससे पहले कपल 2024 में एक बेटी का माता-पिता बना था जिसका नाम दुआ है।

यह भी पढ़ें- 300 करोड़ बजट और धांसू VFX, सात समंदर पार 'प्रलय' की शूटिंग करेंगे Ranveer Singh; 'जॉम्बी यूनिवर्स' बनाएंगे 'धुरंधर'?

यह भी पढ़ें- Dhurandhar के बाद बॉक्स ऑफिस पर प्रलय लाएंगे Ranveer Singh, बस कुछ ही महीनों में शुरू होने वाली है शूटिंग