Move to Jagran APP

रणवीर सिंह ने जब पहली मुलाक़ात में ज़ोया को किया 'चेक एंड मेट'!

रणवीर ने उस दिन चेक की टोपी, चेक्ड पेंट्स, चेक्ड शूज, चेक्ड शर्ट और चेक्ड स्निकर पहन रखे थे। ज़ोया उनको देखकर चौंक गयी थीं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 02 Dec 2016 06:30 PM (IST)Updated: Fri, 02 Dec 2016 06:44 PM (IST)
रणवीर सिंह ने जब पहली मुलाक़ात में ज़ोया को किया 'चेक एंड मेट'!

मुंबई। ज़ोया अख़्तर और रणवीर सिंह एक-दूसरे के साथ काफी दोस्ताना संबंध रखते हैं। ज़ोया की फ़िल्म 'दिल धड़कने दो' में रणवीर सिंह ने बेहतरीन भूमिका निभाई थी। भले ही ज़ोया के नए प्रोजेक्ट में रणवीर उनका साथ ना दे पा रहे हों, लेकिन कलर्स इंफिनिटी के शो 'बीएफएफ' में दोनों ने साथ में शिरकत की।

loksabha election banner

इसी शो में ज़ोया ने रणवीर के बारे में एक दिलचस्प बात शेयर की। ज़ोया ने बताया कि उन्होंने रणवीर को अपने किसी दोस्त की पार्टी में देखा था। रणवीर ने उस दिन चेक की टोपी, चेक्ड पेंट्स, चेक्ड शूज, चेक्ड शर्ट और चेक्ड स्निकर पहन रखे थे। ज़ोया उनको देखकर चौंक गयी थीं कि ये लड़का आखिर ऊपर से नीचे चेक में ही क्यों है। ज़ोया ने रणवीर से चिढ़ते हुए पूछा कि वॉट आर यू वेयरिंग, व्हाई सो मच चेक। तो हाज़िरजवाब रणवीर ने उनके सामने ही शर्ट के बटन खोले और अपने बॉक्सर शॉर्ट्स की तरफ इशारा करते हुए कहा कि चेक मी आउट बेबी।

सिनेमाघरों में नेशनल एंथम अनिवार्य करने से भड़के राम गोपाल वर्मा

ज़ोया बताती हैं कि वो रणवीर के इस तरह के जवाब को सुनकर चौंक गयी थीं, क्योंकि पहली मुलाकात में ही कोई लड़का अगर किस लड़की से ऐसी बात करे तो उस लड़के का इम्प्रेशन गलत ही बनता है, लेकिन ज़ोया बताती है कि धीरे-धीरे उन्हें रणवीर का मज़ाकियां अंदाज़ समझ में आ गया था। कलर्स इंफिनिटी पर ज़ोया और रणवीर को आप 3 दिसम्बर को देख सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.