Move to Jagran APP

दीपिका पादुकोण भी गाना गाती हैं, किसके लिए, बता दिया रणवीर सिंह ने

रणवीर सिंह ने यह भी कहा कि समय-समय पर अपने म्यूजिक लेबल के माध्यम से वीडियो में नजर आते रहेंगे और अपनी आवाज भी देते रहेंगे।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Fri, 29 Mar 2019 05:12 PM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2019 05:12 PM (IST)
दीपिका पादुकोण भी गाना गाती हैं, किसके लिए, बता दिया रणवीर सिंह ने

मुंबई। फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह ने मुंबई में उनका म्यूजिक लेबल इंकइंक लॉन्च किया। इस मौके पर पत्रकारों से हुई विशेष बातचीत में रणवीर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी बहुत अच्छी गायक है लेकिन सबके सामने वह नहीं गातीं।

loksabha election banner

मौज मस्ती के मूड में आये रणवीर सिंह ने बताया कि अपनी पत्नी दीपिका सिर्फ और सिर्फ उनके लिए ही गाना गाती है। जिसके बाद वहां पर उपस्थित सभी लोग हंस पड़े। इस मौके पर रणवीर सिंह ने महिला पत्रकारों को दीदी कहकर भी कई बार बुलाया। इतना ही नहीं रणवीर सिंह ने इस मौके पर तीन उभरते हिपहॉप गायको को भी लांच किया। उन्होंने एक के वीडियो भी लॉन्च किया।

रणवीर सिंह ने कहा कि वह उभरते गायकों को मौका देना चाहते हैं। इसलिए भी यह जरूरी था क्योंकि हिंदुस्तानी हिपहॉप म्यूजिक अभी भी बहुत ही शुरुआती दौर में है और उसके लिए बहुत कुछ किए जाने की आवश्यकता है।

रणवीर सिंह ने यह भी कहा कि समय-समय पर अपने म्यूजिक लेबल के माध्यम से वीडियो में नजर आते रहेंगे और अपनी आवाज भी देते रहेंगे। रणवीर सिंह इन दिनों में उनकी आगामी फिल्म 83 में व्यस्त है। जिसमें वह कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं।

दरअसल, कबीर खान 1983 की क्रिकेट विश्वकप जीत पर एक फिल्म बना रहे हैं, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। तो बलविंदर सिंह उन्हें क्रिकेट प्रशिक्षण दे रहे हैं। एक सूत्र ने के मुताबिक बलविंदर एक उत्सुक ऑबजर्वर हैं और वह 1983 के विश्वकप विजेता टीम का हिस्सा थे। रणवीर के लिए उन्हें क्रिकेट कोच के रूप में सम्मानित करना एक सम्मान है। उन्होंने कपिल की कप्तानी में खेलते हुए विश्वकप जीता था। उन्होंने खेल के साथ-साथ कपिल देव के बारे में भी अमूल्य जानकारी दी है।

जानकारी के मुताबिक रणवीर उनके साथ हर दिन लगभग 2 घंटे अभ्यास कर रहे हैं। इसके बाद वे टूर्नामेंट के दौरान 1983 की टीम की मानसिकता पर चर्चा करते हैं, जिसे बलविंदर ने करीब से देखा है। यह सेशन एक घंटे तक चलता है।

यह भी पढ़ें: Kesari Box Office: केसरी मालामाल, Akshay Kumar ने किया कमाल, अब तक इतने करोड़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.