Kapil Dev बनने के लिए ये चीजें खा रहे हैं Ranveer Singh, ये है खास डाइट प्लान
Ranveer Singh Look In 83 अभिनेता रणवीर सिंह फिल्म 83 में कपिल देव जैसा लुक बनाने के लिए स्पेशल डाइट फॉलो कर रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप में भारत को मिली जीत पर आधारित फिल्म '83' की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह उस वक्त टीम के कप्तान रहे दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। बड़े पर्दे पर खुद को प्रभावी दिखाने के लिए रणवीर सिंह हर संभव कोशिश कर रहे हैं। पहले अपने लुक को कपिल देव जैसा बनाने के बाद अब रणवीर अपनी हेल्थ पर भी ध्यान दे रहे हैं ताकि वो दिखने में कपिल देव जैसे लगे। फिल्म में कपिल देव से जुड़े कई किस्सों को फिल्माया जाएगा।
रणवीर सिंह अब कपिल देव जैसा शरीर बनाने के लिए खास डाइट फॉलो कर रहे हैं। रणवीर सिंह फिल्म में दमदार प्रदर्शन के लिए हेवी प्रोटीन ले रहे हैं। मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर को इंडियन खाना बहुत पसंद है। ऐसे में पीओडी सप्लाई के को-फाउंडर अनमोल सिंघल का कहना है कि हम रणवीर के टेस्ट के मुताबिक डाइट प्लान कर रहे हैं।
फिल्म में अपने कैरेक्टर के लिए वह इन दिनों अंडे और मछलियों का सेवन ज्यादा कर रहे हैं। इसके साथ ही लंदन की शूटिंग के दौरान चार शेफ उनकी डाइट का ध्यान रखते हैं। इन सबके अलावा रणवीर सिंह को डार्क चॉकलेट चिप्स और एवोकाडो से बना एक न्यूट्रेला भी दिया जाता है। रिपोर्ट के अनुसार रणवीर के खाने में कई वैराइटी शामिल की गई हैं, जिससे उन्हें एक जैसा खाना खाने का स्ट्रेस नहीं हो।
बता दें कि उनके पसंदीदा खाने में जलपैनो और क्रिसप बेकन ऑमलेट, जिसमें ओट्स, अंडे होने के साथ फ्रेश बैरी शामिल है। कॉर्बस खाने से रणवीर को एनर्जी मिलती है और प्रोटीन फैट को खत्म करने और मसल्स को बढ़ाता है। रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म में काम कर रही हैं। दीपिका फिल्म में कपिल देव की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।