Ranveer Singh New Lamborghini Car: 3 करोड़ रुपए में रणवीर सिंह ने खरीदी नई लैंबोर्गिनी कार!
Ranveer Singh New Lamborghini Car रणवीर सिंह के इस स्टाइलिश कार की कीमत भारत में लगभग 3 करोड़ रुपये बताई जा रही हैl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह ने एक नई कार खरीदी है और उन्हें मुंबई की सड़कों पर कार में ड्राइव का मजा लेते हुए देखा गया। रणवीर सिंह ने एक लाल रंग की लेम्बोर्गिनी उरुस खरीदी है और वह इस कार के साथ हैप्पी मूड में स्पॉट किये गएl
रणवीर सिंह ने इस मौके पर एक लाल रंग की मैचिंग टोपी भी पहनी थीl इस स्टाइलिश कार की कीमत भारत में लगभग 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है और इसे दुनिया का पहला सुपर स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल कहा जा रहा है।
अभी इसपर नंबर प्लेट नहीं आई है क्योंकि रणवीर सिंह इसपर पहली बार घुमने निकले थे। इसके पहले फिल्म रणवीर सिंह को फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के कार्यालय में देखा गया था। वह स्काई ब्लू पैंट और हुडी पहने नजर आए थेl वहीं उनकी पत्नी और फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी शहर के एक डबिंग स्टूडियो में देखी गईं। वह एक बेज ओवरकोट और ढीले डेनिम में खूबसूरत लग रही थी।
इस वर्ष इस जोड़े ने बहुत उपलब्धियां प्राप्त की हैl जहां रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय को ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में घोषित किया गया हैl वहीं दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की एकमात्र अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बिजनेस ऑफ़ फैशन की सूची में जगह बनाई है। हाल ही में रणवीर और दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपने मजेदार कमेंट्स से सुर्खियां बटोरी थीं। दरअसल दीपिका ने अपने स्कूल के रिपोर्ट कार्ड को साझा किया थाl इसमें से एक में लिखा था, ‘दीपिका को निर्देशों का पालन करना सीखना चाहिए’ इसपर रणवीर ने कमेंट किया था, ‘हां, टीचर। मैं आपसे सहमत हूं।’
दीपिका ने भी रणवीर के कमेंट पर उसी लहजे में उन्हें जवाब दिया और लिखा, ‘तुम्हें आज रात का खाना नहीं मिल रहा है।’ रणवीर और दीपिका अपनी आने वाली फिल्म 83 की शूटिंग पूरी करने के बाद कुछ हफ्ते पहले ही यूके से लौटे है। रणवीर ने इस फिल्म में दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभाई हैl जबकि दीपिका उनकी पत्नी रोमी देव के रूप में दिखाई देंगी।
इसके पहले दोनों तीन सफल फिल्मों के बाद चौथी बार एक साथ नजर आएंगेl इसके पहले दोनों संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियां की रासलीला राम-लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में साथ नजर आ चुके हैं। फोटो क्रेडिट - deepveer_myheartbeat instagram