Ranveer Singh को वृद्ध महिला पर आया प्यार, किया ऐसा व्यवहार, देखें Viral Video
Ranveer Singh फिल्म 83 में कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैंl वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी की भूमिका निभाते नजर आएंगीl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को फिल्म सिंबा (Simmba) और गली ब्वॉय (Gully Boy) में किए गए शानदार अभिनय के लिए सराहा जा रहा हैl अब वह अपनी अगली फिल्म 83 की शूटिंग के लिए लंदन गए हैंl हाल ही में रणवीर सिंह लंदन के साउथ हॉल गए थेl
जहां के फोटो और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गए हैं लेकिन रणवीर सिंह का एक वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा हैl
🎥 | Ranveer Singh Spotted with some lucky fans in London 💗
_
Him with Elders ! 😭💗💗 pic.twitter.com/xFIaoD0hkS— RanveerSingh TBT | #83🏏♥️ (@RanveerSinghtbt) August 3, 2019
इसमें रणवीर सिंह अपने घुटने पर बैठ गए हैं और एक वृद्ध महिला को एक फूल देते हुए नजर आ रहे हैंl इस मौके पर रणवीर सिंह नेवी ब्लू सूट पहन रखी है और वह बहुत ही शानदार लग रहे हैंl रणवीर सिंह ने सिर्फ इस मौके पर वृद्ध महिला का आशीर्वाद लियाl बल्कि उन्हें फूल देकर उनका दिल भी जीतने की कोशिश कीl
गौरतलब है कि रणवीर सिंह विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते हैं और वह अपने प्रशंसकों के बीच भी बहुत अच्छे से घुलमिल जाते हैंl इसी के चलते रणवीर सिंह के फैन भी उन्हें बहुत पसंद करते हैंl रणवीर सिंह जल्द फिल्म 83 में नजर आएंगेl इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैंl यह फिल्म 1983 में भारत द्वारा विश्व कप जीतने की कहानी पर आधारित हैl
यह भी पढ़ें: क्या हुआ जब एक लड़की ने Kartik Aaryan के गाल को पकड़ कर खींच लिया, देखें Video
इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैंl वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी की भूमिका निभाते नजर आएंगीl इस फिल्म को लेकर रणवीर सिंह बहुत उत्साहित हैl इस फिल्म के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की हैंl
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप