Ranveer Singh ने रैपर ‘डीएमएक्स’ के निधन पर जताया दुख, इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर कर दी श्रद्धांजलि
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने यूएस रैपर डीएमएक्स के निधन पर दुख जताते हुए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनका एक फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 50 वर्षीय यूएस रैपर डीएमएक्स का निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी आगामी फिल्म 'सर्कस' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। एक्टर अक्सर अपने सोशल मीडिया पर शूट के दौरान की तस्वीरें शेयर कर फैंस से रूबरू होते रहते हैं। लेकिन अब उन्होंने यूएस रैपर डीएमएक्स के निधन पर दुख जताते हुए इंस्टाग्राम पर उनका एक फोटो शेयर किया है।
एक्टर रणवीर सिंह ने इस फोटो को अपने इंस्टा. स्टोरी पर शेयर किया है साथ ही इसके उन्होंने अपने एक सॉन्ग ‘लेट मी फ्लाई’ को भी शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 50 वर्षीय रैपर डीएमएक्स का निधन हार्ट अटैक के कारण हुई। बता दें कि रैपर डीएसएक्स को शुक्रवार 2 अप्रैल देर शाम आर्ट अटैक संबंधी परेशानी के बाद उन्होंने न्यूयॉर्क के व्हाइट प्लेन्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनके फैंस की भीड़ हॉस्पिटल के बाहर जमा हो गई थी।
रैपर को अपनी परफॉर्मेंस के लिए कई बार ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया था। उनकी सबसे चर्चित एल्बम 'एंड दैन दैअर वॉज एक्स' साल 1999 में रिलीज हुई थी। जो यूएस की सबसे चर्चित एल्बम में से एक है। साथ ही उन्होंने कई फिल्म में भी अभिनय किया है, जिसमें रोमियो मस्ट डाई और क्रैडल 2 द ग्रेव जैसी शामिल हैं। डीएसएक्स का लास्ट एल्बम साल 2012 में ‘अनडिसप्यूटिड’ रिलीज हुआ था। वहीं उनका विवादों से भी नाता रहा है। रैपर को साल 2017 में एक धोखाधड़ी के मामले में उन्हें एक साल की सजा भी हुई थी।
बात अगर रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘83’ में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म वर्ल्डकप विजेता पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक है। इस फिल्म में अभिनेता लीड कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं, दीपिका इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी देवी का किरदार प्ले कर रही हैं।
इसके अलावा वो रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘सर्कस’ में भी नजर आने वाले हैं। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग अपने आखिरी दौर में हैं। इस फिल्म में रणवीर के साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े भी अहम रोल निभाती हुई नजर आएगी।