विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

500 लीटर पेट्रोल, असल धमाके और बीच में रणवीर-अर्जुन; खौफनाक था Dhurandhar 2 का क्लाईमैक्स

Published: Wed, 29 Apr 2026 02:50 PM (IST)

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' का क्लाइमेक्स टैंकर विस्फोट सीन बिना CGI के, पूरी तरह प्रैक्टिकल तरीके से फिल्माया ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'(Dhurandhar 2) 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। रणवीर सिंह (Ranveer Singh), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), संजय दत्त, सारा अर्जुन, आर माधवन और राकेश बेदी अभिनीत इस स्पाई थ्रिलर ने अपनी दिलचस्प कहानी, और दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है।

फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। इस जबरदस्त सफलता के बीच, 'धुरंधर 2' के एसएफएक्स सुपरवाइजर विशाल त्यागी ने हाल ही में क्लाइमेक्स में हुए विशाल टैंकर विस्फोट के बारे में बात की और बताया कि यह दृश्य पूरी तरह से प्रैक्टिकल तौर पर फिल्माया गया था, इसमें किसी भी सीजीआई का इस्तेमाल नहीं किया गया था।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar की सफलता के बाद रणवीर सिंह के साथ फिर गदर मचाएंगे आदित्य धर? पर्दे पर उतरेगा 'लार्जर दैन लाइफ' सिनेमा

क्या चाहते थे आदित्य धर?

हाल ही में एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में विशाल त्यागी ने बताया कि छोटे-छोटे धमाके करके उन्हें विजुअल इफेक्ट्स से और भी प्रभावशाली बनाने के आम तरीके से अलग, इसके लिए आदित्य धर ने सीजीआई का इस्तेमाल न करने का फैसला लिया था क्योंकि वो खासतौर पर विस्फोट वाले सीन्स को रियल बनाना चाहते थे।

Ranveer (52)

ब्लास्ट के लिए इस्तेमाल हुआ था पेट्रोल

विशाल ने बताया कि आदित्य ने इन सीन्स को असल में फिल्माने की पूरी क्रिएटिव स्वतंत्रता दी थी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि धुरंधर 2 के क्लाइमेक्स सीन के लिए 500 लीटर पेट्रोल का इस्तेमाल किया गया था।

विशाल बोले,“क्लाइमेक्स में टैंकर विस्फोट वाला सीन शूट करना सबसे मुश्किल था। सुरक्षा को लेकर हमारी सबसे बड़ी चिंता यही थी। सोचिए, 500 लीटर पेट्रोल को असल में जलाना। इसमें बिल्कुल भी सीजीआई का इस्तेमाल नहीं हुआ। दृश्य का हर छोटा-सा हिस्सा असली है। हमें इस बात की चिंता थी कि टैंकरों को उड़ाते समय आग की लपटें रणवीर सिंह तक न पहुंचें,क्योंकि वो बिल्कुल पास में खड़े थे। हमने सारा काम खुद किया और रणवीर सिंह को बताया कि उन्हें कहां से चलना शुरू करना है।”

Dhurandhar (27)

विशाल को क्यों हो रही थी रणवीर की चिंता?

विशाल ने बताया कि रणवीर सिंह उनके काम को अच्छे से जानते थे इसलिए उन्हें सीन को लेकर कोई भी चिंता नहीं थी। शूट खत्म होने के बाद उन्होंने बस इतना कहा कि फाड़ दिया तूने। सीन के लिए 500 लीटर पेट्रोल चाहिए था इस विस्फोट को करने के लिए विशाल ने हर टैंक में 25 किलो की विस्फोटक सामग्री डाली थी ताकि सबकुछ रियल लगे।

यह भी पढ़ें- 1800 करोड़ की कमाई के बीच जापान चला Dhurandhar, अब 'हमजा' तोड़ेगा दंगल और RRR का रिकॉर्ड; रिलीज डेट का एलान