Move to Jagran APP

रणवीर सिंह किसी को भी नचा सकते हैं, सबूत है सद्गगुरु के साथ वायरल हो रहा यह वीडियो

रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनायी है। पर्दे पर वो जितने भरोसेमंद एक्टर बनते जा रहे हैं, असल ज़िंदगी में उतने ही अप्रत्याशित शख़्स हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sat, 21 Jul 2018 03:28 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jul 2018 05:59 PM (IST)
रणवीर सिंह किसी को भी नचा सकते हैं, सबूत है सद्गगुरु के साथ वायरल हो रहा यह वीडियो
रणवीर सिंह किसी को भी नचा सकते हैं, सबूत है सद्गगुरु के साथ वायरल हो रहा यह वीडियो

मुंबई। भारतीय सिनेमा के अभिनेताओं की मौजूदा पीढ़ी के सबसे उर्जावान और सदा उत्साहित रहने वाले अभिनेताओं में रणवीर सिंह का नाम लिया जाता है। प्लेटफॉर्म कोई भी हो, रणवीर महज़ अपनी मौजूदगी से माहौल को तरंगित कर देते हैं।

loksabha election banner

कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट के बेंगलुरू के एक कार्यक्रम में, जिसकी मेजबानी रणवीर ने की और मेहमान बने आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव। इस सत्र का नाम सेंसिंद द फ्यूचर रखा गया। सत्र में तकनीक के समाज पर प्रभाव की चर्चा की गयी। दिलचस्प मोड़ तब आया, जब रणवीर ने सद्गुरु को अपने साथ थिरकने के लिए आमंत्रित किया। देखने वालों के लिए भी यह खुशनुमा आश्चर्य था कि आध्यात्मिक गुरु एक बॉलीवुड कलाकार के साथ मस्ती में जूमते नज़र आये। रणवीर ने इस वीडियो की एक क्लिप ट्विटर पर पोस्ट की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- हैप्पी डांस। 

रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनायी है। पर्दे पर वो जितने भरोसेमंद एक्टर बनते जा रहे हैं, असल ज़िंदगी में उतने ही अप्रत्याशित शख़्स हैं। रणवीर अक्सर अपने अजीबो-ग़रीब ड्रेसिंग सेंस के लिए चर्चित रहते हैं। मगर, उनके आत्मविश्वास में ज़रा भी कमी नहीं दिखती। इस डांस वीडियो में सद्गुरु को थिरकाने का करिश्मा रणवीर जैसा ज़िंदादिल शख़्स ही कर सकता है। आम तौर पर भोग-विलास से भरी ग्लैमर की दुनिया को  अध्यात्म से विपरीत माना जाता है। मगर, आईआईएम बेंगलुरु में जब यह दोनों संसार मिले तो नज़ारा अलग ही था। 

रणवीर सिंह फिलहाल सिम्बा की शूटिंग कर रहे हैं, जो इसी साल दिसम्बर के महीने में रिलीज़ होने वाली है। इस फ़िल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी के हवाले है। साउथ इंडियन फ़िल्म टेंपर के इस रीमेक में रणवीर पुलिस अफ़सर के रोल में दिखेंगे। सारा अली ख़ान रणवीर की लीडिंग लेडी के किरदार में हैं। इसके अलावा ज़ोया अख़्तर की गली बॉय में भी रणवीर हैं, जिसमें आलिया भट्ट के साथ वो स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाले हैं।

रणवीर इसी साल जनवरी में रिलीज़ हुई पद्मावत में दिल्ली सल्तनत के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी के रोल में नज़र आये थे, जिसके लिए उनके अदाकारी की जमकर सराहना हुई थी। संजय लीला भंसाली निर्देशित फ़िल्म में दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर ने क्रमश: रानी पद्मावती और महारावल रतन सिंह के किरदार प्ले किये थे। इस फ़िल्म 300 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.