Move to Jagran APP

अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका की फोटो पर रणवीर सिंह ने किया ऐसा कमेंट, फैंस बोले- अब आपकी बारी...

रणवीर सिंह ने 2010 में अनुष्का के साथ बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद दोनों लेडीज़ वर्सेज़ रिक्की बहल में साथ आये। ज़ोया अख़्तर की दिल धड़कने दो में भी रणवीर और अनुष्का ने साथ काम किया था।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 04:14 PM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 04:14 PM (IST)
अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका की फोटो पर रणवीर सिंह ने किया ऐसा कमेंट, फैंस बोले- अब आपकी बारी...
Ranveer Singh and Anushka with daughter Vamika. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। अनुष्का शर्मा ने सोमवार को अपनी बेटी वामिका की एक प्यारी-सी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें विराट कोहली बेटी के साथ खेलते नज़र आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गयी यह तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया में वायरल हो गयी और ट्विटर पर वामिका ट्रेंड होने लगा था। अनुष्का और विराट के लाखों फैंस ने वामिका की तस्वीर को लाइक किया। साथ ही, कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने भी अनुष्का की इस तस्वीर को पसंद किया और इस पर कमेंट्स किये। इनमें से एक रणवीर सिंह भी हैं।

loksabha election banner

रणवीर ने वामिका की फोटो पर पूरे जोश के साथ हाय लिखा और कई इमोजी बनाकर बेटी के लिए अपना दुलार ज़ाहिर किया। रणवीर के इस कमेंट पर कई फैंस ने रिप्लाई किया। एक ने लिखा कि अब दीपिका पादुकोण और आपकी माता-पिता बनने की बारी है। बता दें, रणवीर और दीपिका ने 2018 में शादी की थी।

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

बता दें, रणवीर ने 2010 में अनुष्का के साथ बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद दोनों लेडीज़ वर्सेज़ रिक्की बहल में साथ आये। ज़ोया अख़्तर की दिल धड़कने दो में भी रणवीर और अनुष्का ने साथ काम किया था। अनुष्का फ़िलहाल फ़िल्मों के निर्माण में बिज़ी हैं। वहीं, रणवीर अपनी अगली फ़िल्म 83 की रिलीज़ के लिए कमर कस रहे हैं। यह फ़िल्म इसी साल क्रिसमस के मौक़े पर आ रही है।

1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की पहली विश्व कप जीत पर बनी फ़िल्म का निर्देशन कबीर सिंह ने किया है। फ़िल्म में रणवीर तत्कालीन कप्तान कपिल देव के रोल में दिखेंगे, वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमी देव के रोल में हैं। इस फ़िल्म में पंकज त्रिपाठी भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर मान सिंह की भूमिका में हैं।

इससे पहले रणवीर रोहित शेट्टी निर्देशित फ़िल्म सूर्यवंशी में नज़र आएंगे। अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फ़िल्म दिवाली पर सिनेमाघरों में आ रही है। रणवीर ने इस फ़िल्म में मेहमान भूमिका निभायी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.