दीपिका पादुकोण की फोटो पर रणवीर सिंह का फिर से आया कमेंट
जानकारी मिली है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस साल 10 नवंबर को शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
मुंबई। बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों बॉलीवुड सेलेब्स के बीच अफेयर को लेकर खूब चर्चा हो रही है। एक ओर जहां रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बीच फिल्म ब्रहास्त्र साथ करने के बाद से नजदीकियां बढ़ी तो वहीं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बारे में तो कई महीनों से खबरें आ रही हैं कि दोनों शादी कर सकते हैं।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर खबरें है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं और जल्द शादी कर सकते हैं। खैर, नई खबर यह आ रही है कि, रणवीर सिंह ने हमेशा की तरह वह काम एक बार किया जो पहले से करते आ रहे हैं। दरअसल, दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना एक फोटो शेयर किया था। इस फोटो पर जहां एक ओर फैंस के कमेंट्स आए वहीं दीपिका के खास दोस्त रणवीर सिंह भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने हमेशा की तरह इस फोटो पर एक बार फिर कमेंट किया। आपको बता दें कि, दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो के साथ लिखा कि, मार्क जेकोब्स ने एक बार कहा था कि जो हमें पसंद है चलो उसे करें, और उसे बहुत ज्यादा करें।इस पर कमेंट करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा कि, रणवीर ने दीपिका की फोटो पर लिखा मार्क सही कहते हैं, हमें बहुत ज्यादा करने की जरूरत है।
बता दें कि, इससे पहले भी रणवीर सिंह द्वारा दीपिका की फोटो पर रोमांटिक अंदाज में कमेंट करते आए हैं। कुछ दिन पहले दीपिका की एक और फोटो पर रणवीर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया था कि, मेरी तरफ ऐसे मत देखो।
हमने आपको बताया था कि, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अफेयर को लेकर बहुत दिनों से चर्चा हो रही है और लगातार इन दोनों के शादी को लेकर खबरें सामने आई हैं। लेकिन इसको लेकर न तो रणवीर ने कुछ कहा और न ही दीपिका ने। सूत्रों के मुताबिक रणवीर और दीपिका इस साल के अंत में शादी करेंगे। जानकारी मिली है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस साल 10 नवंबर को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हमारे सूत्रों ने 10 नवंबर शादी के तय तारीफ बताई है। सूत्रों की माने तो सबसे ज्यादा समय इन दोनों के विवाह की तारीख को तय करने में लगा है। रणवीर और दीपिका चाहते है कि उनके विवाह से जुड़ी प्रत्येक चीज अच्छी हो। इसके चलते 10 नवंबर दोनों के कैलेंडर को सूट करती है। बताया जा रहा है कि, दोनों के माता-पिता को भी यह तारीख अनुकूल लगी है।