Move to Jagran APP

Ranveer Singh ने 'सर्कस' के सेट पर वरुण शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, ख़ास मेहमान बने 'दूल्हे राजा'

रणवीर सिंह इससे पहले रोहित शेट्टी निर्देशित सूर्यवंशी में नज़र आएंगे। इस फ़िल्म में लीड रोल अक्षय कुमार ने निभाया है। रणवीर ने सिम्बा वाले किरदार के साथ कैमियो किया है। रणवीर की अपनी फ़िल्म 83 भी रिलीज़ पर है जो 1983 की क्रिकेट विश्व कप जीत की कहानी है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 04 Feb 2021 08:29 PM (IST)Updated: Thu, 04 Feb 2021 08:29 PM (IST)
Ranveer Singh And Varun Sharma. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। फुकरे से बॉलीवुड में बतौर कॉमिक एक्टर अपनी पहचान बनाने वाले वरुण शर्मा ने 4 फरवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। वरुण के जन्मदिन को ख़ास बनाया सर्कस के निर्देशक रोहित शेट्टी ने, जिन्होंने वरुण के लिए स्पेशल केक मंगवाया। वैसे, वरुण के जन्मदिन के मौके को ख़ास बनाने नये-नवेले दूल्हे राजा भी पहुंचे। दूल्हे राजा यानी वरुण धवन। वरुण को यह नाम ख़ुद रणवीर सिंह ने दिया है।

loksabha election banner

रणवीर ने इस मौक़े की एक दिलचस्प फोटो शेयर करके लिखा- सबके लाड़ले, दुलारे वरुण शर्मा को जन्मदिन की बधाई। सर्कस के सेट पर जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े जैसे कुछ क्रेज़ी लोगों के साथ बेहतरीन समय गुज़रा। सबसे बड़ा शुक्रिया बॉसमैन रोहित शेट्टी को, जिन्होंने शानदार केक पार्टी दी, वो भी ख़ास मेहमान दूल्हे राजा वरुण धवन के साथ। बता दें, वरुण धवन ने पिछले महीने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी की है। इसीलिए, रणवीर ने उन्हें छेड़ते हुए दूल्हे राजा कहकर संबोधित किया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

बता दें, रोहित शेट्टी की यह फ़िल्म विलियम शेक्सपियर के क्लासिक नाटक 'द कॉमेडी ऑफ़ एरर्स' पर आधारित है। ऐसे में एक बार फिर दर्शकों को रोहित शेट्टी स्टाइल की कॉमेडी देखने को मिलेगी। रणवीर सिंह इससे पहले रोहित शेट्टी निर्देशित सूर्यवंशी में नज़र आएंगे। इस फ़िल्म में लीड रोल अक्षय कुमार ने निभाया है। रणवीर ने सिम्बा वाले किरदार के साथ कैमियो किया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

वैसे, रणवीर की अपनी फ़िल्म 83 भी रिलीज़ पर है, जो 1983 की क्रिकेट विश्व कप जीत की कहानी है। इस फ़िल्म का निर्देशन कबीर ख़ान ने किया है। फ़िल्म पिछले साल अप्रैल में आने वाली थी, मगर कोरोना वायरस पैनडेमिक की वजह से रिलीज़ नहीं हो सकी। सूर्यवंशी और 83, दोनों ही फ़िल्मों के जल्द रिलीज़ होने की सम्भावना जतायी जा रही है। रणवीर इसके अलावा जयेशभाई जोरदार में भी नज़र आने वाले हैं। इस फ़िल्म का निर्देशन दिव्यांग ठक्कर कर रहे हैं। यशराज बैनर तले बन रही फ़िल्म में शालिनी पांडेय फीमेल लीड रोल में हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.