Ranveer Singh Birthday: कपिल देव, मुराद से लेकर अलाउद्दीन खिलजी... रणवीर सिंह के इन किरदारों ने हिला दिया बॉलीवुड, देखें लिस्ट
Ranveer Singh Birthday रणवीर सिंह बुधवार को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने 12 साल के करियर में कई बड़ी फिल्म की हैं जो बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड कमाई कर चुकी हैं। आज हम आपको उनके पांच यादगार किरदारों के बार में बातने जा रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन।Ranveer Singh Birthday: बॉलीवुड के सुपर एनर्जेटिक अभिनेता रणवीर सिंह बुधवार को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज हम को रणवीर सिंह के उन पांच किरदारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने रणवीर सिंह को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ दुनिया भर में पहचान दिलाई।
बता दें, रणवीर सिहं ने अपने फिल्मी करियार की शुरुआत साल 2010 में आई फिल्म बैंड बाजा बारात से की थी। इस फिल्म में उन्होंने बिट्ठू शर्मा का निभाया है, जो अपने दम पर अगल पहचान बनाना चाहता है। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा ने मुख्य किरदार निभाया है।
View this post on Instagram
1 अलाउद्दीन खिलजी
साल 2018 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत में रणवीर सिंह ने कुख्यात अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभाई थी। इस किरदार के लिए रणवीर सिंह ने जमकर मेहनत की थी, जिसका ज्रिक वो कई इंटरव्यू में कर चुके हैं। इस किरदार को निभाने के लिए रणवीर सिंह के पास के खास प्रकार की चुनौती थी, जिसमें उन्होंने अपने बेहतरीन एक्टिंग से साबित कर दिया कि, वो ही बॉलीवुड के असली खिलजी हैं।
2.बाजीराव
रणवीर सिंह ने फिल्म वाजीराव मस्तानी में 30 वर्षीय मराठा योद्धा बाजीराव की भूमिका निभाई थी, जो उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई। उनकी इस फिल्म का डायलॉग चीते की चाल, बाज की नजर और बाजीराव तालवार पर संदेह नहीं करते...।
3 कपिल देव
कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 83 में रणवीर सिंह ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में उन्होंने उस पल को जीवंत कर दिया, जब 1983 में भारतीय टीम ने वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज को हरा कर विश्वकप का खिताब अपने नाम किया। जानकारी के अनुसार, रणवीर सिंह ने बहुत ही मेहनत से इस किरदार के रूपहले पर्दे पर उतारा था।
View this post on Instagram
4 राम राजड़ी
संजय लीला भंसली के निर्देशन में बनी फिल्म राम लीला साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी राजाडी और सनेडा की बीच 500 साल पुरानी दुश्मनी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में रणवीर सिंह ने राजडी परिवार के युवक का किरदार निभाया, जो आगे चलते परिवारिक विरासत को संभालता है। जबकि फिल्म में दीपिका पादुकोण ने लीला का किरदार निभाया, जो आगे चलकर अपनी मां की विरासत की देख-भाल करती हैं। दोनों अपने परिवार की विरासत के चलते अपने प्यार की कुर्बानी देते हुए अपने जान दे देते हैं। बताया जाता है कि, इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान रणवीर और दीपिका के बीच नजदीकियां बढ़ गई और वो एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए।
5 मुराद
View this post on Instagram
फिल्म गली बॉय में रणवीर सिंह एक स्ट्रीट रैपर मुराद का किरदार निभाया है, जो परिवार के विरोध के बीच अपने सपने को महत्व देते हुए रैपर बनने का सपना पूरा करता है। फिल्म में आलिया भट्ट ने सफीना का किरदार निभाया है, जो मुराद से बेहद प्यार करती है। इस फिल्म की कहानी भारतीय स्ट्रीट रैपर्स नैजी के जीवन से प्रेरित है।