विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: रणवीर की सिंबा से अब आमिर, सलमान, अजय भी हारे, 13वें दिन इतनी कमाई

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 10 Jan 2019 01:38 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 12:10 PM (IST)

रणवीर सिंह की इस फिल्म ने सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर के 334 करोड़ 39 लाख रूपये और ...और पढ़ें

Box Office: रणवीर की सिंबा से अब आमिर, सलमान, अजय भी हारे, 13वें दिन इतनी कमाई
Box Office: रणवीर की सिंबा से अब आमिर, सलमान, अजय भी हारे, 13वें दिन इतनी कमाई

मुंबई। रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिंबा ने अपनी रिलीज़ के 13वें दिन पांच करोड़ रूपये से अधिक का कलेक्शन कई सारी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है जिसमें रोहित शेट्टी की गोलमाल अगेन भी शामिल है।

बॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन से ही दहाड़ रही, रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह और सारा अली खान की सिंबा ने इस बुधवार को  पांच करोड़ 31 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई अब 13 दिनों 208 करोड़ 14 लाख रूपये हो गई है। इसी के साथ रोहित शेट्टी ने अपनी ही पिछली फिल्म गोलमाल अगेन के 206 करोड़ 50 लाख रूपये के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। सिंबा का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन अब 336 करोड़ 96 लाख रूपये हो गया है।

रणवीर सिंह की इस फिल्म ने सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर के 334 करोड़ 39 लाख रूपये और आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के 322 करोड़ 7 लाख रूपये के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। सिंबा साल 2018 में रिलीज़ हुई फिल्मों के वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन के मामले में दूसरे स्थान पर आ गई है। संजू (586.85 करोड़) और पद्मावत (571.98 करोड़) ही उससे आगे है।

अगर आल टाइम वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात की जाय तो सिंबा इस लिस्ट में 18वें नंबर पर है। उससे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट ऐसी है -

दंगल 1968.03 करोड़

बजरंगी भाईजान 918.18 करोड़

सीक्रेट सुपरस्टार 875.78 करोड़

पीके 769.89 करोड़

सुल्तान 614.49 करोड़

संजू 586.85 करोड़

पद्मावत 571.98 करोड़

टाइगर जिंदा है 564.2 करोड़

धूम 3 556.74 करोड़

चेन्नई एक्सप्रेस 424.54 करोड़

3 इडियट्स 400.61 करोड़

कृष 3 393.37 करोड़

किक 388.7 करोड़

प्रेम रतन धन पायो 388.48 करोड़

हैप्पी न्यू ईयर 383.1 करोड़

दिलवाले 376.85 करोड़

बाजीराव मस्तानी 355.61 करोड़

सिंबा, संग्राम भालेराव नाम के एक घूसखोर पुलिसवाले की कहानी है जो शहर के डॉन के साथ मिलकर काम करता है। लेकिन एक दिन जब उसकी मुंहबोली बहन के साथ रेप हो जाता है तो उसका खून खौल उठता है। सिंबा, तेलुगु फिल्म टेम्पर का हिंदी रिमेक है। टेम्पर में जूनियर एनटीआर ने लीड रोल निभाया था। रणवीर सिंह की इस फिल्म को बनाने में करीब 85 करोड़ रूपये की लागत आई है, जिसमें प्रचार का खर्च भी शामिल है। सिंबा की ओपनिंग 4020 स्क्रीन्स में और ओवरसीज़ के 963 स्क्रीन्स में हुई थी।

यह भी पढ़ें: Happy Birthday Hrithik Roshan:टाइगर को चेला बना कर इस साल ऐसा खेल खेलेंगे रितिक