Ranveer Singh की स्वैटशर्ट पर लिखे इस शब्द का मतलब जानते हैं? कीमत सुन रह जाएंगे हैरान
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने फैशन सेंस की वजह हमेशा चर्चा में रहते हैं। फिल्मों में कपड़ों की बात हो या आम दिनों में रणवीर जब भी बाहर निकलते हैं उनके आउटफिट्स की वजह से लोगों की नज़र उनपर ठहर ही जाती है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने फैशन सेंस की वजह हमेशा चर्चा में रहते हैं। फिल्मों में कपड़ों की बात हो या आम दिनों में, रणवीर जब भी बाहर निकलते हैं उनके आउटफिट्स की वजह से लोगों की नज़र उनपर ठहर ही जाती है। हाल ही में रणवीर सिंह अपने पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ डिनर पर गए। जहां से उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं। जो काफी वायरल हो रहे हैं। लेकिन इन वीडियोज़ और फोटोज़ के बीच सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है रणवीर की स्वैटशर्ट की। लेकिन चर्चा क्यों हो रही है ये हम आपको बताते हैं।
दरअसल, रणवीर ने पीले रंग की एक हुडी पहनी हुई है जिसमें वो काफी कूल लग रहे हैं। उनकी हुडी पर आगे लिखा है ‘DREW’ जिस वजह से उनकी इस हुडी की काफी चर्चा हो रही हैं। चर्चा होने की एक वजह ये भी है कि इसी शब्द की टीशर्ट में रणवीर से पहले वरुण धवन, करण जौहर और अभिषेक बच्चन की फोटो भी सामने आ चुकी है। हालांकि उस अब फोटो को डिलीट कर दिया गया है। लेकिन एक जैसी टी-शर्ट इतने सारे स्टार्स के पास तो माजरा क्या है...?? क्या आप जानते हैं ‘DREW’ का मतलब क्या होता है? नहीं तो चलिए हम इस ‘DREW’ शब्द का राज़ खोलते हैं।
‘DREW’ फेमस हॉलीवुड सिंगर जस्टिन बीबर का कपड़ों का ब्रैंड है। इसका मतलब होता है ‘strong & manly’। क्योंकि ये एक जस्टिन बीबर का ब्रैंड है यही वजह है कि इस नाम की टी शर्ट में आपने कई स्टार्स को देखा होगा। वैसे आपको बता दें कि आमतौर पर सेलेब्स बहुत महंगे कपड़े कैरी करते हैं जिन्हें आम इंसान नहीं खरीद सकता। लेकिन रणवीर सिंह की ये स्वैटशर्ट इतनी सस्ती है ये सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक इस टीशर्ट की कीमत है, ‘53$’ यानी इंडियन करैंस के हिसाब से ‘3025 Rs’ की।