विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

First Look: वेलेंटाइन डे पर आएगी रणवीर सिंह और आलिया की Gully Boy

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Sun, 11 Feb 2018 11:23 AM (IST)Updated: Mon, 12 Feb 2018 06:58 AM (IST)

गली बॉय में रणवीर सिंह के साथ पहली बार आलिया भट्ट की जोड़ी बनी है। दोनों को आप कई टीवी विज्ञापनों में साथ देख चुके होंगे।

First Look: वेलेंटाइन डे पर आएगी रणवीर सिंह और आलिया की Gully Boy
First Look: वेलेंटाइन डे पर आएगी रणवीर सिंह और आलिया की Gully Boy

मुंबई। 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी का चरित्र निभाकर तारीफ़ों के दरिया में डुबकी लगा रहे रणवीर सिंह इन दिनों ज़ोया अख़्तर की फ़िल्म गली बॉय की शूटिंग कर रहे हैं। फ़िल्म की रिलीज़ डेट पक्की हो गयी है। 

गली बॉय 2019 में 14 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी। ये एक स्ट्रीट रैपर की कहानी है जो अपने हुनर की बदौलत फर्श से अर्श तक का सफ़र तय करता है। खिलजी के मुक़ाबले रणवीर का ये किरदार साधारण और आसान लग सकता है, मगर सच्चाई अलग है। इस किरदार में ढलने के लिए भी रणवीर को काफ़ी मेहनत करनी पड़ी है। खिलजी के लिए उन्हें जहां गठा हुआ और हट्टा-कट्टा शरीर चाहिए था, ताकि वो योद्धा दिख सकें, वहीं गली बॉय के लिए रणवीर को हल्के-फुल्के और सामान्य-सा दिखने वाला जिस्म की ज़रूरत थी। इसे हासिल करने के लिए उन्होंने कई किलो वज़न घटाया है। 

यह भी पढ़ें: मोहब्बत में बर्बाद देवदास तो ख़ूब देख लिये, अब मिलिए सियासत के मारे दास देव से

गली बॉय में रणवीर सिंह के साथ पहली बार आलिया भट्ट की जोड़ी बनी है। दोनों को आप कई टीवी विज्ञापनों में साथ देख चुके होंगे, मगर फ़िल्मी पर्दे पर इनकी केमिस्ट्री पहली दफ़ा दिखायी देगी। फ़िल्म से इनके फ़र्स्ट लुक देखकर दोनों कलाकारों के किरदारों का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। ज़ोया के निर्देशन में रणवीर दूसरी बार काम कर रहे हैं। इससे पहले दिल धड़कने दो में ज़ोया के साथ काम कर चुके हैं। उस फ़िल्म में भी रणवीर की अदाकारी को ख़ूब सराहा गया था। 

यह भी पढ़ें: उर्वशी रौतेला के लिए हेट स्टोरी4 क्यों है गोल्डन चांस, जानिए इस ख़बर में

गली बॉय से पहले रणवीर सिम्बा के ज़रिए दर्शकों के बीच पहुंच सकते हैं, जो इसी साल के अंत में रिलीज़ हो सकती है। रोहित शेट्टी निर्देशिक इस एक्शन-कॉमेडी फ़िल्म में रणवीर एक पुलिस अफ़सर के रोल में हैं।