रणवीर ने कहा, दीपिका के लिए ताउम्र इंतजार कर सकता हूं
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हमेशा अपने बिंदासपन को लेकर चर्चा में रहते हैं। इन दिनों वे अपनी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनकी लेडी लव दीपिका पादुकोण भी काम कर रही हैं। फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में मीडिया से बात करते हुए रणवीर सिंह
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हमेशा अपने बिंदासपन को लेकर चर्चा में रहते हैं। इन दिनों वे अपनी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनकी लेडी लव दीपिका पादुकोण भी काम कर रही हैं।
ये हैं आध्यात्म और धर्म को लेकर सुशांत सिंह राजपूत के विचार
फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में मीडिया से बात करते हुए रणवीर सिंह ने कहा, 'दीपिका बहुत ही खूबसूरत हैं। मैं उनके लिए उम्रभर इंतजार कर सकता हूं।'
यही सवाल जब दीपिका से पूछा गया कि क्या वो भी इस बात से ताल्लुक रखती हैं तो उन्होंने कहा, 'यह आपको रणवीर से ही पूछना चाहिए कि उन्होंने यह बात किस संदर्भ में कही है। किसी रेस्त्रां में इंतजार की बात है या फिर कुछ और।'
हालांकि बाद में रणवीर ने कहा, 'यह एक मजाक था। मैंने ऐसे ही मौज-मस्ती में बोल दिया कि वो बहुत ही खूबसूरत है और मैं उनका उम्रभर इंतजार कर सकता हूं।'
रणवीर ने बताया, 'वैसे आप लोग भी हमारा इंतजार सुबह से कर रहे हैं तो मैं आप लोगों से कह सकता हूं कि वो कमाल की खूबसूरत हैं और मैं उनका इंतजार हमेशा कर सकता हूं। इस पर बीच में ही रोकते हुए दीपिका ने कहा, 'इस मौके पर मुझे अंग्रेजी समझ नहीं आ रही है।'
रणवीर के साथ दो फिल्मों में काम कर चुकी दीपिका ने कहा, 'रणवीर में कोई बदलाव नहीं आया है। वो उसी उत्साह और ऊर्जा के साथ काम करते हैं। व्यक्ति के तौर पर उनमें कोई बदलाव नहीं आया है।'
थाईलैंड में 'भाग जॉनी भाग' की टीम के सामने हुआ ये भयानक एक्सीडेंट