विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मेरे माता-पिता को मुझ पर गर्व...', Samay Raina के नए वीडियो के बाद Ranveer Allahabadia का पोस्ट वायरल

Published: Fri, 10 Apr 2026 04:18 PM (IST)

समय रैना (Samay Raina) के वीडियो के बाद अब रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahabadia) ने एक पोस्ट शेयर किया है।

समय के बाद चर्चा में रणवीर का वीडियो। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय के बाद चर्चा में रणवीर का वीडियो। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंडियाज गॉट लेटेंट शो (India's Got Latent Show) में रणवीर इलाहाबादिया के कमेंट के बाद काफी बवाल मचा था। उनका शो ही बंद हो गया था।

एक साल बाद समय रैना (Samay Raina) ने इंडियाज गॉट लेटेंट की कंट्रोवर्सी पर खुलकर बात की थी। उन्होंने एक यूट्यूब पर स्टिल अलाइव नाम से एक वीडियो शेयर किया था और रणवीर के बयान की वजह से हुए बयान पर उन्हें रोस्ट किया था।

खुद पर शक किए जाने पर बोले रणवीर

अब रणवीर इलाहाबादिया ने एक क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए कुछ ऐसा कह दिया है जो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। रणवीर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए पुराने वीडियो में कहा, "बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो आपको पीछे खींचने की कोशिश करते हैं, खासकर तब जब आप महत्वाकांक्षी हों। ऐसे लोग आपके मन में वहम भर देते हैं।"

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Allahbadia (@ranveerallahbadia)

रणवीर इलाहाबादिया ने कहा, "मैं आपको एक प्रैक्टिकल बात बताता हूं। जब मैं 22 साल का था, तो मुझे याद है कि बहुत से लोग मुझ पर शक करते थे। मैं उनसे जिम में मिलता था, उनमें से कुछ मेरे रिश्तेदार थे, तो कुछ मेरे माता-पिता के दोस्त।"

यह भी पढ़ें- इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी के बाद कैसी हो गई थी Samay Raina की लाइफ, बोले - '8 करोड़ का नुकसान...'

रणवीर पर प्राउड फील करते हैं पैरेंट्स

रणवीर ने आगे कहा, वे आज भी कुछ नहीं करते। उनमें से कोई भी नहीं। अब जब मैं अपनी जिंदगी को देखता हूं तो मैं एक सफल यूट्यूबर हूं और सबसे जरूरी बात यह है कि मेरे माता-पिता को मुझ पर गर्व है। मेरे माता-पिता गर्व से कहते हैं कि, 'हमें उसकी बिल्कुल भी मदद नहीं करनी पड़ी। उसने यह सब खुद ही किया और अपनी मेहनत से आगे बढ़ा।'"

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Allahbadia (@ranveerallahbadia)

रणवीर इलाहाबादिया ने एक और पोस्ट में लिखा, "खामोशी की रणनीति। जिस पल आप खुद को बेहतर बनाना शुरू करते हैं, दुनिया आपको वापस नीचे खींचने की कोशिश करती है। आपका एकमात्र काम है- इस शोर से खुद को दूर रखना।"

यह भी पढ़ें- 'इतना पोलियो का ऐड किया, फिर भी बेटे को...', Samay Raina ने अमिताभ बच्चन को किया रोस्ट!