विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रानू मंडल ने गाया Manike Mage Hithe, लोग बोले- 'योहानी ना सुन ले कहीं...'

By Pratiksha RanawatEdited By:
Published: Fri, 01 Oct 2021 09:17 AM (IST)

रानू मंडल को बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और कंपोजर हिमेश रेशमिया ने अपने साथ गाना गाने का मौका दिया। हालांकि ...और पढ़ें

रानू मंडल की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram
रानू मंडल की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। रानू मंडल का दो साल पहले पश्चिम बंगाल के राणाघाट स्टेशन से एक गाना गात हुए वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल हो जाने के बाद रानू मंडल रातो- रात स्टार बन गई थीं। जिसके बाद रानू मंडल को बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और कंपोजर हिमेश रेशमिया ने अपने साथ गाना गाने का मौका दिया। हालांकि रातों- रात मिली शोहरत को रानू मंडल पचा ना सकीं और उन्हें बॉलीवुड से वापसी करना पड़ी। लेकिन अब भी रानू मंडल के गाने के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं।

हाल ही में रानू मंडल का एक वीडियो और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रानू मंडल Manike Mage Hithe गाना गा रही हैं। रानू मंडल इस गाने को अपने अंदाज से गा रही हैं। इस वीडियो को Rondhon Porichoy नामक एक यूट्यूबर ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। जिसके बाद से ही ये वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो पर लोग रानू मंडल को ट्रोल करने में लगे हुए हैं। कई लोग रानू मंडल को कह रहे हैं कि अब वो दोबारा वापसी नहीं कर सकते। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'कहीं ये गाना यूहानी ना सुन ले, वो अपने सिंगिंग करियर से क्विट कर लेंगी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लगता है ये लाइमलाइट में रहने के लिए काफी डेस्पिरेट हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'सारा मूड खराब कर दिया'।

बता दें कि रानू मंडल साल 2019 में राणाघाट रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का सुप्रसिद्ध गाना 'एक प्यार का नगमा है' गा रही थीं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया। वीडियो इतना वायरल हुआ कि रानू मंडल को इसके जरिए बॉलीवुड में भी चांस मिल गया। जिसके बाद उन्होंने हिमेश रेशमिया के साथ 'तेरी मेरी कहानी' गाना भी रिकॉर्ड किया। उन्होंने हैप्पी हार्डी एंड हीर के लिए हिमेश के साथ आदत और आशिकी में तेरी 2.0 गाने भी गाए। हालांकि रानू मंडल का सिक्का बॉलीवुड में ज्यादा चल ना सका और वो वापस अपनी दुनिया में लौट गईं।