विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेपोटिज्म को लेकर उर्मिला मातोंडकर का बड़ा बयान, कहा- 'मैंने उस समय इसके बारे में बात नहीं की'

By Anand KashyapEdited By:
Published: Sun, 30 Jan 2022 02:57 PM (IST)

उर्मिला मातोंडकर फिलहाल बड़े पर्दे से दूर हैं। वह इन दिनों राजनीति में सक्रिय हैं। उर्मिला मातोंडकर ने अपने करियर ...और पढ़ें

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर- तस्वीर : Instagram: urmilamatondkarofficial
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर- तस्वीर : Instagram: urmilamatondkarofficial

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) का मुद्दा हमेशा से चर्चा में रहा है। कई कलाकारों को इसका शिकार भी होना पड़ा। अक्सर सितारे अपने साथ हुए नेपोटिज्म के दर्द को बयां भी करते रहे हैं। अब बॉलीवुड की काफी पुरानी और बड़ी अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने भी नेपोटिज्म को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

उर्मिला मातोंडकर फिलहाल बड़े पर्दे से दूर हैं। वह इन दिनों राजनीति में सक्रिय हैं। उर्मिला मातोंडकर ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं और बड़े कलाकारों के साथ काम भी किया है। एक समय ऐसा था जब उर्मिला मातोंडकर को नेपोटिज्म का सामना करना पड़ा। उन्होंने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया को इंटरव्यू दिया है। अपने इस इंटरव्यू में उर्मिला मातोंडकर ने करियर और निजी जिंदगी को लेकर ढेर सारी बातें कीं।

उर्मिला मातोंडकर ने इस दौरान खुलासा किया है कि उन्हें नेपोटिज्म का सामना करना पड़ा था। हालांकि उन्होंने इसको लेकर उस समय बात नहीं की थी। दिग्गज अभिनेत्री ने कहा, 'मुझे नेपोटिज्म का सामना करना पड़ा, हालांकि मैंने उस समय इसके बारे में बात नहीं की थी। मुझे 'खट्टे अंगूर' के तौर पर देखा जाता था, या फिर 'नच न जाने आंगन टेड़ा।' चाहे राजनीति हो, फिल्म हो या कोई अन्य इंडस्ट्री, नेपोटिज्म उतना ही है जितना कि सूरज, चांद और सितारे। यह फिल्म इंडस्ट्री में साफ तौर पर है क्योंकि यह लोगों की नजरों में है।'

इसके साथ ही उर्मिला मातोंडकर ने दिग्गज अभिनेता शाह रुख खान और आमिर खान के साथ कम काम करने को लेकर अफसोस जाहिर किया है। अभिनेत्री ने कहा है कि उन्हें इस बात का काफी अफसोस होता है कि उन्होंने शाह रुख खान के साथ सबसे कम काम किया है। उर्मिला मातोंडकर ने कहा, 'सबसे बड़े अफसोस में से एक शाह रुख खान के साथ उतना काम नहीं कर पाने का है जितना मुझे करना चाहिए था। या आमिर खान भी।'

अभिनेत्री ने अपनी बात को खत्म करते हुए कहा, 'मैं उनकी कला का सम्मान करती हूं। सलमान खान के साथ काम करने में बहुत मजा आता है। मैं उनसे कहती हूं कि मुझे तुम्हारी तरह दिखना अच्छा लगता। इतना ताजा और अच्छा!' मैं 'बिग बॉस' के कुछ एपिसोड सिर्फ सलमान खान की वजह से देखती हूं। वह बहुत मनोरंजक है।' इसके अलावा उर्मिला मातोंडकर ने और भी ढेर सारी बातें कीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।