विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

25 साल में पहला National Award जीत भर आया Randeep Hooda का दिल, पत्नी और पिता को लगाया गले; वीडियो वायरल

Published: Wed, 23 Sep 2026 12:28 PM (IST)

रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) स्वातंत्र्य वीर सावरकर के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड पाकर इतना ज्यादा इमोशनल हो गए कि उन्होंने ...और पढ़ें

पत्नी को गले लगाते वक्त भावुक हुए रणदीप हुड्डा/ फोटो-इंस्टाग्राम

पत्नी को गले लगाते वक्त भावुक हुए रणदीप हुड्डा/ फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. नेशनल फिल्म अवॉर्ड पाकर इमोशनल हुए रणदीप हुड्डा

  2. स्टेज से नीचे आकर पत्नी लिन को लगाया कसकर गले

  3. 25 साल के करियर में जीता पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस बात में कोई दोराय नहीं हैं कि रणदीप हुड्डा बॉलीवुड के सबसे मंझे हुए एक्टर्स में से एक हैं। हाल ही में उन्हें उनके 25 साल की मेहनत का फल भी मिला। बीते दिन गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी'के पास नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स (National Film Awards) आयोजित किया गया, जहां से रणदीप हुड्डा(Randeep Hooda) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख उनके चाहने वाले भी काफी इमोशनल हो गए हैं।

पत्नी के पास जाकर कसकर लगाया गले

रणदीप हुड्डा को 2024 में आई फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर (Swatantrya Veer Savarkar) के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अवॉर्ड लेकर अभिनेता काफी भावुक हो गए। उन्होंने पहले सीधे जाकर पत्नी लिन लैशराम और उसके बाद पिता डॉ रणबीर सिंह हुड्डा को कसकर गले लगा लिया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। रणदीप हुड्डा के हाथों में नेशनल अवॉर्ड को देखकर उनके फैंस का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।

एक यूजर ने वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "सच कहूं तो आप यह पुरस्कार डिजर्व करते हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "रणदीप हुड्डा सिर्फ स्वातंत्र्य वीर सावरकर के लिए ही नहीं, बल्कि सरबजीत के लिए भी डिजर्व करते थे, लेकिन कोई बात नहीं देर आए दुरुस्त आए।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "आप वर्सेटाइल एक्टर तो थे ही, लेकिन आपको फिल्मों की कितनी ज्यादा समझ है, वह नेशनल फिल्म अवॉर्ड ने प्रूफ कर दिया बेस्ट डायरेक्टर।"

25 साल में अलग-अलग किरदार निभा चुके हैं रणदीप हुड्डा

हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले रणदीप हुड्डा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में इंग्लिश फिल्म मॉनसून वेडिंग से की थी। हालांकि, उसके बाद चार साल तक एक्टर को संघर्ष करना पड़ा। साल 2005 में उन्हें फिल्म राम गोपाल वर्मा की लिखी फिल्म डी में काम करने का मौका मिला। यही वह पल था जब रणदीप हुड्डा ने पीछे पलटकर नहीं देखा।

साल 2006 में उन्होंने डरना जरूरी है की इसके बाद उन्होंने रिस्क, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई, साहिब बीवी और गैंगस्टर, जन्नत 2, कॉकटेल, जिस्म 2, हीरोइन, मर्डर 3, हाइवे, सरबजीत, सुल्तान, बागी 2, लव आजकल, किक, जैसी फिल्मों में काम किया। अब जल्द ही रणदीप हुड्डा इंग्लिश फिल्म मैच बॉक्स द मूवी और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)के साथ ईथा में दिखाई देंगे।

randeep hooda

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं स्वातंत्र्य वीर सावरकर? 

स्वातंत्र्य वीर सावरकर भले ही सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल न कर पाई हो, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस फिल्म को दर्शकों का बहुत प्यार मिला था। अगर आप किसी भी कारण से अबतक ये फिल्म नहीं देख पाए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मूवी अब भी ZEE5 पर मौजूद है। 

यह भी पढ़ें- 15 साल पहले आई ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए स्टार्स ने नहीं ली थी फीस, हवेली मिलने के बाद डायरेक्टर ने लिखी थी स्क्रिप्ट

यह भी पढ़ें- कब और कहां आयोजित होंगे 72nd National Film Awards? दिल्ली नहीं इस खास जगह पर विजेता होंगे सम्मानित