विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार गुजरात के केवड़िया में होंगे आयोजित, 1971 के बाद पहली बार दिल्ली से बाहर होगा आयोजन

Published: Mon, 07 Sep 2026 11:23 PM (GMT+05:30)

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह अब दिल्ली के बजाय गुजरात के केवड़िया में 22 सितंबर को आयोजित होगा, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी ...और पढ़ें

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह गुजरात के केवड़िया में होगा आयोजित

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह गुजरात के केवड़िया में होगा आयोजित 

HighLights

  1. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह गुजरात के केवड़िया में होगा आयोजित।

  2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 सितंबर को पुरस्कार प्रदान करेंगी।

  3. 'आर्टिकल 370' सर्वश्रेष्ठ फिल्म, यामी गौतम सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री बनीं।

पीटीआई, नई दिल्ली। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह अब दिल्ली से बाहर गुजरात के केवड़िया में आयोजित किया जाएगा। वहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 सितंबर को पुरस्कार प्रदान करेंगी।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि एकता नगर के भी नाम से पहचाने जाने वाले केवड़िया में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा सरदार वल्लभभाई पटेल की लौह प्रतिमा स्थापित है।

इस प्रतिमा को स्टैच्यू आफ यूनिटी कहा जाता है, जो 597 फीट ऊंची है और इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2018 में किया था।

1954 में पहले राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का आयोजन दिल्ली के विज्ञान भवन में हुआ था, जिसने अधिकांश पुरस्कार समारोहों की मेजबानी की है।

हालांकि 72वें पुरस्कारों का आयोजन एक नई परंपरा के तहत किया जाएगा, लेकिन कुछ अवसरों पर समारोह दिल्ली के बाहर भी आयोजित किया गया है। 1971 में 17वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन चेन्नई में हुआ था।

सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म बनी आर्टिकल 370

आर्टिकल 370 को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला है और इसकी मुख्य अभिनेत्री यामी गौतम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है।

मलयालम सुपरस्टार ममूठी और बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन को क्रमशः ब्रहमायुगम और चंदू चैंपियन में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार साझा किया जाएगा।

रणदीप हुड्डा सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक

अभिनेता-निर्देशक रणदीप हुड्डा को स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक का पुरस्कार मिला है।

तेलुगु फिल्म काल्कि 2898 एडी को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म, जबकि धनुष अभिनीत तमिल फिल्म कैप्टन मिलर को राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिलना है।