अजय देवगन ही नहीं, इस एक्टर पर भी टूटा दु:खों का पहाड़, ख़ुद शेयर की ख़बर
Randeep Hooda grandmother passes away रणदीप दादी के बेहद क़रीब थे। उन्होंने अपनी DP में अपनी फोटो हटाकर दादी के चरणों की तस्वीर लगा दी है।
मुंबई। बॉलीवुड में सोमवार का दिन बुरी ख़बरें लेकर आया। अजय देवगन के पिता वेटरन एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन का निधन हो गया। वहीं, रणदीप हुड्डा की दादी भी चल बसीं।
रणदीप ने अपनी दादी के निधन की ख़बर सोशल मीडिया के ज़रिए अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ साझा की। रणदीप की दादी 97 साल की थीं। रणदीप ने लिखा कि उनकी दादी गुज़र गयी हैं। 97 साल तक वो प्यार, हौसला और हंसी देती रहीं। रणदीप अपनी दादी के बेहद क़रीब थे। उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। तस्वीरें बता रही हैं कि वाकई उनकी दादी काफ़ी ज़िंदादिल रही होंगी। एक तस्वीर में बीमार दिख रही हैं और बिस्तर पर हैं। रणदीप उनका हालचाल लेते दिख रहे हैं। माता-पिता की नौकरी में तबादले की वजह से रणदीप का ज़्यादातर बचपन दादी के साथ ही बीता था।
महारी दादी चल बसी 😢🙏 97 साल सदा प्यार हौसला आर हाँसी देती रही ।। भगवान उसकी आत्मा नै शांति दे 🙏
Our paternal grandmother has passed away. She was always loving, encouraging and full of laughter. May God give her peace🙏 pic.twitter.com/52DUrwnpb8 — Randeep Hooda (@RandeepHooda) May 27, 2019
रणदीप दादी के जाने से कितने दुखी हैं, इसका अंदाज़ा उनके प्रोफाइल फोटो से लगता है। रणदीप ने अपनी फोटो हटाकर दादी के चरणों की तस्वीर को डीपी बना दिया है।
#NewProfilePic pic.twitter.com/fuvT8wcWDP — Randeep Hooda (@RandeepHooda) May 27, 2019
इस तस्वीर पर हरियाणा की मशहूर निशांची दादी चंद्रो तोमर ने कमेंट किया है- खाली दादी ना गयी, एक ज़माना चला गया। तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फ़िल्म सांड की आंख चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर पर ही आधारित है। दोनों के बीच देवरानी जेठानी का रिश्ता है।
ख़ाली दादी ना गयी एक ज़माना चला गया 🙏🏻🙏🏻— Dadi Chandro Tomar (@realshooterdadi) May 27, 2019
रणदीप की दादी के निधन पर सोशल मीडिया में फ़ैंस और फॉलोअर्स उन्हें सांत्वाना दे रहे हैं। रणदीप आख़िरी बार पिछले साल की फ़िल्म बाग़ी 2 में पर्दे पर नज़र आये थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप