Move to Jagran APP

रणबीर-प्रियंका की ये 'बर्फ़ी' 5 साल बाद भी है ताज़ा, दार्जिलिंग में बनी थी

85वें एकेडमी अवॉर्ड्स की फॉरेन लैंग्वेज केटेगरी में दावेदारी के लिए बर्फ़ी को इंडिया की ऑफ़िशियल एंट्री चुना गया। हालांकि इसकी ऑस्कर एंट्री पर विवाद भी हुआ।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 14 Sep 2017 03:53 PM (IST)Updated: Sat, 16 Sep 2017 08:06 AM (IST)
रणबीर-प्रियंका की ये 'बर्फ़ी' 5 साल बाद भी है ताज़ा, दार्जिलिंग में बनी थी
रणबीर-प्रियंका की ये 'बर्फ़ी' 5 साल बाद भी है ताज़ा, दार्जिलिंग में बनी थी

मुंबई। रणबीर कपूर के करियर की पहली 100 करोड़िया फ़िल्म 'बर्फ़ी' को आज 5 साल पूरे हो गये। फ़िल्म 2012 में 14 सितंबर को रिलीज़ हुई थी। अभिनय के हिसाब से ये बर्फ़ी रणबीर और प्रियंका चोपड़ा के करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण और यादगार फ़िल्मों में से एक है। 'बर्फ़ी' में रणबीर के करियर की दसवीं फ़िल्म है।

loksabha election banner

अनुराग बसु निर्देशित फ़िल्म में रणबीर ने गूंगा-बहरा किरदार प्ले किया था, वहीं प्रियंका चोपड़ा ने फ़िल्म में ऑटिस्टिक किरदार निभाया। इस फ़िल्म से इलियाना डिक्रूज़ ने बॉलीवुड में डेब्यू किया, जो हाल ही में 'बादशाहो' में नज़र आयीं।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की पटरियों पर अब तक दौड़ी है रेलगाड़ी, अब उड़ेगी बुलेट ट्रेन

बर्फ़ी सत्तर के दशक में सेट फ़िल्म है, जिसकी कहानी की बैकग्राउंड दार्जिलिंग में रखी गयी। बर्फ़ी एक एक्सपेरीमेंटल फ़िल्म थी, जो ना सिर्फ़ इसकी लीड स्टार कास्ट, बल्कि प्रोड्यूसर्स के लिए जोखिम हो सकता था। मगर, रणबीर और प्रियंका की शानदार अदाकारी ने बर्फ़ी को बॉक्स ऑफ़िस पर भी मीठा कर दिया।

30 करोड़ के बजट से बनी फ़िल्म ने लगभग 9 करोड़ की ओपनिंग ली थी, मगर 120 करोड़ का बिज़नेस किया। रणबीर के करियर की ये पहली फ़िल्म थी, जो 100 करोड़ क्लब में पहुंची। इससे पहले आयी 'रॉकस्टार' को तारीफ़ें तो मिली थीं, मगर बॉक्स ऑफ़िस पर रॉक नहीं कर सकी। ऐसे में 'बर्फ़ी' की सक्सेस ने रणबीर के करियर और मोराल को बूस्ट किया।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड फ़िल्मों में जब हिंदी की बिंदी से बिखरे मज़ेदार रंग, हिंदी दिवस पर ख़ास

दूसरी तरफ़, प्रियंका चोपड़ा ने झिलमिल जैसा मुश्किल किरदार निभाकर साबित किया कि वो ग्लैमरस ही नहीं, बल्कि टेलेंट से भी झिलमिलाने वाली एक्ट्रेस हैं। ऑटिस्टिक झिलमिल के रोल को प्रियंका ने बेहद सफ़ाई और सधे हुए ढंग से निभाया।

'बर्फ़ी' को फ़िल्मफेयर अवॉर्ड्स में 13 नॉमिनेशंस मिले थे, जिनमें से बेस्ट फ़िल्म, बेस्ट एक्टर (रणबीर कपूर), बेस्ट म्यूज़िक डायरेक्टर और बेस्ट बैकग्राउंट स्कोर (प्रीतम) और बेस्ट डेब्यूटेंट एक्ट्रेस (इलियाना डिक्रूज़) समेत 7 अवॉर्ड जीते।

यह भी पढ़ें: वंशवाद पर ऋषि कपूर ने राहुल गांधी को दिखाया आईना, ख़ुद घिरे

85वें एकेडमी अवॉर्ड्स की फॉरेन लैंग्वेज केटेगरी में दावेदारी के लिए 'बर्फ़ी' को इंडिया की ऑफ़िशियल एंट्री चुना गया। हालांकि इसकी ऑस्कर एंट्री पर विवाद भी हुआ। फ़िल्म के कई दृश्यों को हॉलीवुड फ़िल्मों से चुराने का आरोप लगाया गया, जिसके चलते इसके ऑस्कर सिलेक्शन पर सवाल खड़े किये गये। बहरहाल, 'बर्फ़ी' रणबीर, प्रियंका और अनुराग के करियर की माइल स्टोन फ़िल्म है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.